Nepal GenZ Protests: नेपाल किन-किन चीजों के लिए भारत पर निर्भर, हालात बिगड़ने पर कितना पड़ सकता असर?

Nepal GenZ Protests: नेपाल में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे हालातों में भारत और नेपाल के बीच आयात-निर्यात का काम प्रभावित हो सकता है। चलिए जानते हैं भारत से नेपाल क्या-क्या चीजें लेता है।

source-news24
विज्ञापन

Nepal GenZ Protests: नेपाल में इस वक्त हालात काबू से बाहर है। यहां बीते दिन जेन-जी युवाओं ने पूरे देश में प्रदर्शन शुरू कर दिया था। ये विरोध सोशल मीडिया पर बैन लगाने वाले फैसले के चलते हो रहा है। इस वक्त वहां के हालात बेकाबू है। देश के तीन प्रमुख मंत्रियों कृषि, स्वास्थ्य और गृह मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, देर रात इस आदेश को वापिस ले लिया गया था और आज कर्फ्यू भी जारी है मगर फिर भी प्रदर्शन चल रहा है।

भारत के बिना नहीं चल पाएगा नेपाल का काम

भारत और नेपाल एक-दूसरे के सबसे करीबी पड़ोसी है। नेपाल प्रमुख तौर पर अपने जन-जीवन के लिए भारत पर निर्भर करता है। ऐसे में जानना जरूरी है कि भारत-नेपाल के बीच कितना और किन-किन चीजों का व्यापार होता है। बता दे कि हालातों को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस समय आयात-निर्यात दोनों में रुकावट आ सकती है।

विज्ञापन

भारत-नेपाल का व्यापार बड़ा

नेपाल भारत से बिजली खरीदता है। यहां से भारी मात्रा में बिजली की सप्लाई वहां पहुंचती है। भारत से नेपाल के लिए तेल भी भेजा जाता है। इंडियन ऑयल वहां ऑयल सप्लाई के साथ ऑयल डिस्ट्रीब्यूशन का काम भी संभालती है। पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के लिए भी नेपाल भारत पर पूरी तरह से निर्भर रहता है। इतना ही नहीं, दवाएं और ऑटो पार्ट्स के लिए भी नेपाल भारत पर आश्रित है।

आकंड़े क्या कहते हैं?

भारत से नेपाल को भारी मात्रा में सामान जाता है। साल 2024 के आंकड़ों की बात करें तो वहां भारत से नेपाल को 2.19 अरब डॉलर तक के पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात होता है। स्टील आयरन का 700.57 मिलिय डॉलर का व्यापार है। मशीनरी बॉयलर्स, कार समेत अन्य वाहन और उनके टूल्स का निर्यात 352.62 मिलियन डॉलर का व्यापार होता है। इसके साथ-साथ रबर, पेपर और एल्युमिनियम पर भी नेपाल पूरी तरह भारत पर निर्भर करता है।

विज्ञापन

क्या नेपाल से भारत कुछ खरीदता है?

हालांकि, अधिकांश चीजें भारत से ही नेपाल को जाती है लेकिन कुछ सामान वहां से भी आते हैं जैसे कि इस्पात, फाइबर, लकड़ी का सामान, चायपत्ती और नमक। नेपाल की अर्थव्यवस्था में भारत की भूमिका अहम है। वहां के हजारों लोग भारत में नौकरी करते हैं। इसके साथ-साथ भारत द्वारा नेपाल में चलाए गए कई बड़े प्रोजेक्ट्स में भी नेपाल के लोग काम करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ