Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में सोशल मीडिया बैन के विरोध के बाद पीएम ओली ने दिया इस्तीफा। दुबई भागने की फिराक में थे। अब नेपाली एयरहोस्टेस ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दावा किया गया है कि ओली काठमांडू से दुबई के लिए रवाना हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दे कि 8 सितंबर को नेपाल में युवाओं द्वारा जेन-जी प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी। इस विरोध प्रदर्शन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बैन होने के चलते शुरु किया गया था। मगर कथित तौर पर इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन बताया जा रहा है।
पीएम ओली दुबई भागे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बताया जा रहा है पूर्व पीएम ओली दुबई जाने वाले प्लेन में बैठे हैं। दरअसल, एक नेपाली एयरहोस्टेस अपने वीडियो के जरिए दावा कर रही है कि पीएम ओली दुबई जा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर प्रदर्शनकारियों में गुस्सा बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें-नेपाल में प्रदर्शनकारियों की भीड़ में घुसे लुटेरे, सेना ने किया अलर्ट, अब तक 26 गिरफ्तार
Gen-Z से बात करेगी सेना
बता दें कि बढ़ते विरोध के चलते नेपाली सेना ने Gen-z प्रदर्शनकारियों से बात करने का फैसला लिया है। इस वार्ता में भाग लेने के लिए प्रतिनिधियों के नाम भेजने का अनुरोध किया गया है। जेन-जी की सभी मांगों को सुनकर उन्हें पूरा किया जाने का आश्वासन दिया गया है। यह बैठक देश में फैल रही अराजकता और राजनीतिक संकट से बाहर निकलने के लिए जरूरी है।
सेना ने संभाली कमान
पीएम, राष्ट्रपति और कई मंत्रियों के इस्तीफे के बाद नेपाल की राजनीति में उथल-पुथल हो रही है। एक तरफ पीएम इस्तीफा देकर छिपे बैठे हैं और दूसरी ओर लगातार युवाओं का प्रदर्शन पूरे देश को आग और हिंसा की ओर धकेल रहा है। ऐसे में आर्मी ने मोर्चा संभाला हुआ है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पूरे देश में आज शाम 5 बजे तक लॉकडाउन लगा दिया गया है।
आर्मी चीफ की वॉर्निंग
आर्मी चीफ ने उपद्रवियों को चेतावनी भी दी थी कि यदि वे नागरिकों और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाएंगे तो कड़ी कार्रवाई होगी। काठमांडू में कई जगहों पर लूटपाट और आगजनी की घटनाएं हो रही है। इसके साथ-साथ आंदोलनकारियों ने पूर्व पीएम के घरों को भी निशाना बना दिया है।
संबंधित खबरें
LIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
3 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
6 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
15 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
20 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
21 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
21 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
22 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines