Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ नहीं था कि उनके घर के बाहर भी प्रदर्शनकारियों का आंदोलन शुरू हो गया है. दरअसल, इस बार प्रदर्शन करने वाले नेपाल जेन-जी आंदोलन में जान गंवाने वाले युवाओं के परिजन हैं. वे पीएम कार्की से मुलाकात करना चाहते है क्योंकि उनका कहना है कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है. बता दें कि नारेबाजी और धरने के बाद सुशीला कार्की के घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है.
51 लोगों को हुई थी मौत
नेपाल में पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली की सरकार के खिलाफ युवाओं ने जेन जी प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में करीब 51 लोगों की मौत हुई थी. इनमें 21 युवक प्रदर्शनकारी थे जबकि 1300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. इस हिंसान के दौरान नेपाल के अलग-अलग इलाकों से मौजूद जेलों से कैदी भी भाग गए थे. हालांकि, इसके बाद पीएम ओली को इस्तीफा देना पड़ा था. अब कार्की को कमान सौंपी गई है.
ये भी पढ़ें-भारत-रूस के रिश्ते मजबूत हैं और रहेंगे, पुतिन के विदेश मंत्रालय ने की पीएम मोदी की तारीफ
सुशीला कार्की के ताबड़तोड़ फैसले
अंतिरम प्रधानमंत्री बनने वाली सुशीला कार्की को जेन-जी का समर्थन प्राप्त है. उन्हें सबसे ज्यादा मत दिए गए थे. उन्होंने पदभार संभालते ही कह दिया था कि वे सत्ता या कुर्सी का स्वाद नहीं चखना चाहती हैं, उनका सर्वोपरी दायित्व है देश में 6 महीने के अंदर चुनाव करवाना. उन्होंने सत्ता में आते ही पूर्व पीएम ओली पर पुलिस के दमन का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई थी.
जेन-जी प्रतिनिधियों और कैबिनेट विस्तार के कामों में जुटी
दरअसल, सुशीला कार्की जबसे प्रधानमंत्री बनी हैं, तब से अपने दायित्वों का पालन करने में जुटी हुई है. शनिवार को देर रात तक Gen-Z प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श में लगी हुई थी. इसके अलावा, अन्य राजनीतिक दलों के साथ भी मीटिंग में व्यस्त थी। लेटेस्ट अपडेट्स के मुताबिक, सुशीला कार्की के कैबिनेट में चार नए मंत्रियों के नाम फाइनल हो चुके हैं. इनमें ओमप्रकाश अर्याल, रामेशवर खनल, कुलमान घिसिंग और बालानंद शर्मा है. आज इन्हें शपथ दिलाई जा सकती है.
ये भी पढ़ें-US में भारतीय की बेरहमी से हत्या पर क्या बोले ट्रंप? अवैध प्रवासियों को लेकर दिया बयान
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
1 hr agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
1 hr agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
2 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
4 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
6 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
6 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
6 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
8 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
9 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines