Nepal Cabinet Minister Rameshwar Khanal: नेपाल में सुशीला कार्की अंतरिमन प्रधानमंत्री बन चुकी हैं. इस वक्त वे अतंरिम सरकार के लिए मंत्रियों का गठन करने वाली है. इसके लिए तीन नए मंत्रियों के नाम तय हो चुके हैं. आज इन्हें शपथ दिलाई जाएगी. इन नामों में एक नया नाम शामिल हुआ, रामेश्वर खनाल. इन्हें नेपाल के अंतरिम वित्त मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी. आइए जानते हैं इनके बारे में.
Gen-Z की पसंद- रामेश्वर खनाल
रामेश्वर खनाल नेपाल के पूर्व वित्त सचिव रह चुके हैं. इन्हें आर्थिक सुधारों का प्रबल पक्षधर माना जाता है. रामेश्वर ने नेपाल में बजट निर्माण और टैक्स सुधारों में भी अहम भूमिका निभाई हैं. वे एक अनुभवी सिविल अफसर माने जाते हैं, जिनके पास आर्थिक नीतियों की गहर समझ है. रामेश्वर को कई बार सार्वजनिक मंचों और मीडिया में आर्थिक नीतियों, विकास और सुशासन पर अपनी राय रखते देखा गया है.
ये भी पढ़ें-सुशीला कार्की सरकार में मंत्री बनने वाले 3 नाम फाइनल, आज दिलाई जाएगी शपथ
आर्थिक संकट को दूर करने में विशेष भूमिका
नेपाल में आर्थिक संकटों जैसे विदेशी मुद्रा भंडार में कमी और महंगाई को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण काम कर खुद को साबित किया है. नौकरी से रिटायरमेंट के बाद वे नीति-निर्माण और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर एक सक्रिय टिप्पणीकार भी रहे हैं. रामेश्नवर खनाल प्रशासनिक अधिकारी माने जाते हैं. इसलिए, उनका भारत के साथ भी खास और पुराना संबंध माना जाता है.
बालानंद शर्मा का भी नाम चर्चा में
आज नेपाल कैबिनेट में तीन मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. कुलमान घिसिंग को ऊर्जा मंत्री का पद दिया जाएगा. ओम प्रकाश आर्यल को नेपाल का अंतरिम गृह मंत्री बनाया जाएगा और अंतरिम वित्त मंत्री के रूप में रामेश्वर की नियुक्ति होगी. मगर इनके अलावा, बालानंद शर्मा का नाम भी रक्षा मंत्री के रूप में प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. बालानंद शर्मा ने गृह युद्ध के बाद पूर्व माओवादी लड़ाकों को सेना में शामिल करवाया था. इनके अलावा, युवा तथा खेलकुद मंत्रालय के लिए पारस खड़का और फिजिकल इंफ्रा एवं यातायात मंत्री के लिए असीम मान सिंह बस्नेत के नाम पर भी बात-चीत हो रही है.
ये भी पढ़ें- नेपाल में सुशीला कार्की के घर के बाहर क्यों हो रहा प्रदर्शन? धरने पर बैठे मृतकों के परिजन
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
1 hr agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
1 hr agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
2 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
4 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
6 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
6 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
6 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
8 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
9 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines