Nepal Gen-Z Protest News: नेपाल की अंतरिम सरकार में सोमवार को तीन नए मंत्रियों ने राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल की मौजूदगी में शपथ ली. इसमें कुलमन घिसिंग को ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्रालय, ओम प्रकाश आर्याल को गृह और कानून मंत्रालय तथा रमेश्वर खनाल को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई. शपथग्रहण समारोह में स्पीकर देव राज घिमिरे शामिल नहीं हुए. प्रधानमंत्री कार्की ने आज शाम 4:30 बजे सिंह दरबार में अपनी पहली मंत्रिमंडल बैठक बुलाई है, जिसमें महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है.
किसे मिला कौन सा विभाग?
सूत्रों के मुताबिक, नेपाल में मंत्री पदों के लिए अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया गया है. कार्की ने अपनी कैबिनेट में भ्रष्टाचार विरोधी और कई क्षेत्रों में विशेष भूमिका निभाने वाले लोगों को प्राथमिकता दी है. इन नियुक्तियों के पीछे भी जेन-जी प्रदर्शनकारियों की मांगों का ध्यान रखा गया है.
ये भी पढ़ें-भारत-रूस के रिश्ते मजबूत हैं और रहेंगे, पुतिन के विदेश मंत्रालय ने की पीएम मोदी की तारीफ
1.ओमप्रकाश अर्याल- ओमप्रकाश अर्याल को कानून और गृह मंत्री पद पर नियुक्त किया जाएगा. वे सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख वकील और सुशीला कार्की के भरोसेमंद सहायक रह चुके हैं. ओमप्रकाश ने ओली सरकार के खिलाफ 50 से ज्यादा पेटिशन दायर की थी. जो पुलिस सुधार, भ्रष्टाचार और नागरिक अधिकारों से जुड़े थें.
2.कुलमान घिसिंग- इनका नाम प्रधानमंत्री दावेदारों की सुची में भी शामिल था. हालांकि, उन्हें फिलहाल, ऊर्जा मंत्री के नेतृत्व की कमान सौंपी जाएगी. नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पूर्व महानिदेशक घीसिंग को ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाला माना जाता है. कुलमान ने लोडशेडिंग और जलविद्युत परियोजनाओं पर भी काम किया था. भारत और नेपाल के बीच ऊर्जा समझौते में भी उनकी अहम भूमिका थी.
3.रामेश्वर खनाल- रामेश्ववर नेपाल के पूर्व वित्त सचिव रह चुके हैं. कार्की सरकार में उन्हें वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इन्हें आर्थिक सुधारों का पक्षधर माना जाता है. इन्होंने कई बार टैक्स प्रणाली, बजट सुधार और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने पर जोर देने के लिए जाना गया है.
और भी कई नाम शामिल
बता दें कि फिलहाल मंत्रिमंडल में ये तीन तय हो चुके हैं. आज इन्हें शपथ दिलाई जाएगी. मगर कुछ और लोगों के नामों पर भी चर्चाएं हो रही हैं.
- बालांनंद शर्मा-रक्षा मंत्री.
- पारस खड़का- युवा तथा खेलकूद मंत्री.
- असीम मान सिंह बस्नेत- फिजिकल इंफ्र एवं यातायात मंत्री.
ये भी पढ़ें- नेपाल में सुशीला कार्की के घर के बाहर क्यों हो रहा प्रदर्शन? धरने पर बैठे मृतकों के परिजन
संबंधित खबरें
रूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
22 mins agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
2 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
3 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
3 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
4 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
6 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
8 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
8 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
8 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines