Gen-Z प्रदर्शन का मानसरोवर यात्रा पर असर, तिब्बत में फंसे तीर्थयात्रियों को मिली भारतीय दूतावास से नई एडवाइजरी

Nepal Protest News: नेपाल के मौजूदा हालातों को मद्देनजर रखते हुए चीन में स्थित भारतीय दूतावास ने तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में फंसे भारतीयों को जरूरी सलाह दी है। ये लोग प्राइवेट ऑपरेटरों की मदद से कैलाश यात्रा के लिए आने वाले लोग है। उनके लिए इमरजेंसी नंबर्स भी जारी किए गए हैं।

source-news24
विज्ञापन

Nepal Protest News: नेपाल के हालात इस समय बेहद नाजुक बने हुए हैं। जेन-जी प्रदर्शन का असर भारत पर भी पड़ रहा है। इस बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए लोग, जो तिब्बत में फंस गए हैं, उनके लिए नई एडवाइजरी जारी की गई है। बीजिंग में भारतीय दुतावास ने नेपाल के माध्यम से प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स द्वारा आयोजित कैलाश यात्रा के दौरान तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र में फंसे लोगों को अहम सलाह दी है।

भारतीय दुतावास ने जारी किए निर्देश

चीन में मौजूद भारतीय दुतावास ने फंसे हुए तीर्थयात्रियों को निर्देशों का पालन करने के लिए कहा हैं। दरअसल, नए निर्देश नेपाल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए जारी किया गया है। इसमें हेल्पलाइन नंबर और आपात नंबर भी शामिल है। दूतावास ने कहा कि अत्यधिक ऊंचाई और कठिन भूभाग को देखते हुए यात्रियों को अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए जरूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। साथ ही नागरिकों को स्थानीय प्रशासन की सलाह मानने और बीजिंग तथा काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन

घबराएं नहीं रहें सतर्क

बीजिंग में भारतीय दूतावास ने इन यात्रियों को नेपाल के अस्थिर हालातों के देखते हुए लोगों से शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। तिब्बत ऊंचाई पर है, वहां ऑक्सीजन कम होती है, इसलिए यात्रियों को अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान रखने की जरूरत है। स्थानीय प्रशासन से जो भी निर्देश दिए जाएं, उनका पालन करें। दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी दिए हैं, जिन पर कॉल या व्हाट्सएप करके उनसे मदद ली जा सकती है।

जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें

दूतावास ने परामर्श दिया है कि सहायता के लिए आवश्यकता पड़ते ही भारतीय नागरिक दूतावास से संपर्क करें। नागरिकों को हेल्पलाइन चैनलों के माध्यम से बीजिंग के भारतीय दूतावास और काठमांडू दूतावास से संपर्क करने की सलाह दी गई है। नेपाल में मौजूदा हालात ऐसे हैं कि जेन-जी विरोध प्रदर्शन के चलते मंत्रियों ने, पीएम और राष्ट्रपति ने इस्तीफा दे दिया है। इस विरोध में अबतक 30 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ