हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नेपाल में में फिर बाढ़ का खतरा! खतरे के निशान से ऊपर बह रही तीन बड़ी नदियां

नेपाल में लगातार बारिश के बीच सुन कोशी, बूढ़ी गंडकी, महाकाली और मार्स्यांगदी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. निचले इलाकों में अलर्ट जारी.

विज्ञापन
नेपाल में लगातार बारिश के बीच कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. (Image- ANI)

नेपाल के कई हिस्सों में बारिश होने बाद वहां की तीन बड़ी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चले जाने की वजह से वहां के अधिकारियों ने देश के मध्य, पूर्वी और पश्चिमी में रहने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

जल एवं मौसम विज्ञान विभाग के बाढ़ पूर्वानुमान प्रभाग के मुताबिक दो सितंबर को सुबह छह बजे तक सिंधुली जिले में सुन कोशी नदी, गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी और डडेलधुरा में महाकाली नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर था. प्रभाग के मुताबिक मंगलवार को लामजुंग जिले में मार्स्यांगदी नदी का जलस्तर रात 11 बजकर 15 मिनट पर भुकुंडेबेसी जलस्तर निगरानी केंद्र में खतरे के निशान के ऊपर था. मार्स्यांगदी नदी का जलस्तर अभी भी बाढ़ रहा है. पानी का बहाव बढ़ने से बाढ़ का ज़्यादा खतरा है.

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने जानकारी दी कि जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है इसी वजह से निचले इलाकों और नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधान रहने को कहा गया है तथा सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन

नेपाल के कई हिस्सों में मानसून के कारण लगातार बारिश हो रही है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola