नेपाल के रसुवा और नुवाकोट ज़िलों में अचानक आई बाढ़ से तकरीबन 600 बच्चों का अभी तक पता नहीं चल सका है. अभी तक इस बाढ़ में मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,282 हो गई है और 4,700 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता हैं. नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन की वजह से अचानक आई बाढ़ से उत्तरी और मध्य नेपाल में तबाही मचाई.
नेपाल पुलिस के मुताबिक, चितवन में अब तक 359, नवलपरासी पूर्व में 218, नवलपरासी पश्चिम में 208, नुवाकोट में 185, गोरखा में 72, धादिंग में 60, रसुवा में 140 और तनहुं में 38 मृतकों के शव बरामद किए गए हैं. काठमांडू में इलाज के दौरान दो अस्पतालों में दो लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,280 से बढ़कर 1,282 हो गई है. सुरक्षा बलों की संयुक्त कमान विभिन्न इलाकों से लापता लोगों की तलाश में लगातार प्रयास कर रही है.
नेपाल के समाचार पत्र ‘काठमांडू पोस्ट’ की खबर में स्थानीय शिक्षा विकास एवं समन्वय इकाइयों (ईडीसीयू), स्थानीय सरकारों और शैक्षणिक संस्थानों के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि मध्य नेपाल के रसुवा में लगभग 280 बच्चे लापता हैं और नुवाकोट में 300 से 350 अन्य बच्चों का अब तक पता नहीं चल पाया है.
नुवाकोट शिक्षा विकास एवं समन्वय इकाई के मुख्य सूर्य बहादुर खत्री ने कहा बताया कि वे लापता छात्रों के आंकड़े जुटाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन संचार व्यवस्था ठप होने की वजह से स्कूल प्रमुखों को आंकड़े जुटाने में कठिनाई हो रही है. उन्होंने कहा कि कुछ लापता छात्रों का पता चल गया है, लेकिन कई स्कूलों से अब भी बच्चों के लापता हैं, ज़िले में कम से कम 300 छात्र लापता हैं.
रसुवा में स्थानीय शिक्षा इकाई के प्रमुख दुर्गा प्रसाद सिलवाल ने कहा कि शुरुआती रिकॉर्ड के अनुसार जिले में 280 छात्र फिलहाल लापता हैं. वहीं, ‘काठमांडू पोस्ट’ के मुताबिक, रसुवा में 16 शिक्षक लापता हैं और नुवाकोट में छह शिक्षकों के लापता हैं. शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बाढ़ से रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में 22 स्कूल प्रभावित हुए, जिनमें से 12 पूरी तरह खत्म हो गये.
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
4 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
6 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
7 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
10 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चारों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक हिरासत
12 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
12 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
21 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines