3 दिन से बाढ़ के मलबे में दबी थी 6 साल की बच्ची, नीचे से आई धीमी सिसकी तो रेस्क्यू टीम ने खोदकर निकाला जिंदा

भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 788 हो गई, जबकि करीब 9500 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. बाढ़ से मकान, गाड़ियां, सड़कें और पुल बह गए तथा पनबिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा.

Nepal Flood, Rasuwa Timure Girl Rescued, Nepal flash Flood, nepal Rescued, Bhote Koshi Flood Rescue, Nepal Floods Death Toll, Nepal Flood Damage

सोशल मीडिया पर इस जांबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है. (Image - Social Media)

बाढ़ की मार झेल रहे नेपाल से एक दिल को छू लेने वाली राहत भरी खबर सामने आई है. रसुवा जिले के तिमुरे गांव में बाढ़ के मलबे और गाद के नीचे पिछले तीन दिनों से दबी एक 6 साल बच्ची को सुरक्षा बलों के जवानों ने जिंदा बाहर निकाल लिया है.

विज्ञापन

कीचड़ के नीचे से सुनाई दी थी रोने की आवाज

घटना रसुवा जिले के तिमुरे गांव की है, जो भोटे कोशी नदी में आए भारी सैलाब की चपेट में आकर बुरी तरह तबाह हो गया था. शुक्रवार शाम जब पुलिस के जवान मलबे में जिंदगियों की तलाश कर रहे थे, तभी उन्हें जमीन के नीचे से एक बच्चे के रोने की धीमी आवाज सुनाई दी. जवानों ने बिना देर किए तुरंत फावड़ों और हाथों से खुदाई शुरू की और कुछ ही देर में बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

विज्ञापन

काठमांडू किया गया एयरलिफ्ट

बचाव के बाद बच्ची को तत्काल तिमुरे स्थित सीमा चौकी ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया. हालांकि, नाजुक हालत को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल रेफर करना जरूरी था. शुक्रवार को खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, लेकिन जवानों ने शनिवार दोपहर तक उसे स्थिर रखा और मौसम साफ होते ही हेलीकॉप्टर के जरिए काठमांडू के अस्पताल पहुंचाया, जहां वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इस जांबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग सुरक्षा बलों की सराहना करने के साथ-साथ बच्ची के परिजनों को खोजने की अपील कर रहे हैं.

विज्ञापन

नेपाल में करीब 800 शव बरामद

भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 788 हो गई, जबकि करीब 9500 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. बाढ़ से मकान, गाड़ियां, सड़कें और पुल बह गए तथा पनबिजली परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा. इस आपदा में चीन की ओर भी 16 लोगों की मौत हुई और करीब 550 लोग लापता हैं.

अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा के बाद नेपाल में 591 विदेशियों समेत कुल 2,502 लोग अब भी लापता हैं. शवों के मिलने का सिलसिला जारी रहने के बीच, अधिकारियों ने भोटेकोशी नदी में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की और बाढ़ प्रभावित जिलों में रहने वाले लोगों तथा बचावकर्मियों से अलर्ट रहने की अपील की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ