नेपाल में 'मौत' का तांडव मचाने कैसे आई 'जलप्रलय'? टूरिस्ट ने बनाया ग्लेशियर टूटने का खौफनाक वीडियो, अबतक मिले 682 शव

नेपाल में बाढ़ आने से पहले ग्लेशियर टूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे चीन के एक टूरिस्ट ने बनाया. घटनाक्रम अचानक ही उसके कैमरे में कैद हो गया, उसे नहीं पता था कि इसी घटना के कारण नेपाल में तबाही मचने वाली है.

Flash Floods | Glacier Burst | Nepal

नेपाल में आई बाढ़ ने रासुवा जिले की 25 बस्तियों को अपनी चपेट में लिया है. (Credit- AI/X)

नेपाल में ग्लेशियर टूटने और ग्लेशियल झील फटने से भयानक बाढ़ आई, जिसने तिब्बत-चीन बॉर्डर पर बसे नेपाल के जिले रासुवा को बर्बाद कर दिया. नेपाल में 26 अगस्त की सुबह आई जलप्रलय से पहले ग्लेशियर टूटने का खौफनाक वीडियो मिल गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को एक टूरिस्ट ने बनाया है, जिसे चीन की शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में प्रसारित किया और अपने ऑफिशियल X हैंडल पर पोस्ट भी किया. इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे ग्लेशियर टूटा और झील में गिर गया, जिसके बाद पानी के साथ मलबे का गुबार आसमान में छा गया और नेपाल में जलप्रलय आई.

विज्ञापन

चीन के किस अधिकारी ने की वीडियो की पुष्टि?

चीन की शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, ग्लेशियर के टूटने और ग्लेशियल झील में गिरने का वीडियो टूरिस्ट के कैमरे में एक्सीडेंटली कैद हुआ. चीन की एकेडमी ऑफ साइंसेज के इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेन हेजार्ड्स एंड एन्वायर्नमेंट के डायरेक्टर केंग शिचैंग ने इस वीडियो की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि ग्लेशियर टूटने का वीडियो रिमोट सेंसिंग की तस्वीर से मैच कर रहा है. इसी ग्लेशियर के टूटने से चीन के गिरांग पोर्ट पर भी मडस्लाइड हुई. वहीं नेपाल में भयानक बाढ़ आई. टूरिस्ट तो बर्फीले पहाड़ों के खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद कर रहा था, उसे नहीं पता था कि वह साक्षात मौत को कैद कर रहा है.

विज्ञापन

बाढ़ का पानी उतरने के बाद तबाही का मंजर

नेपाल के रासुवा में बाढ़ का पानी उतर चुका है, लेकिन पानी उतरने के बाद का मौत का मंजर देखकर लोगों का कलेजा फट गया. भोटेकोशी नदी की चौड़ाई इतनी हो चुकी है, मानो समंदर के हिस्से काटे गए हों. खेतों का नामोनिशां नहीं बचा है और सड़क तो ऐसे गायब हो गई, जैसे कभी बनी ही न हो. अस्पतालों के बाहर बदहवास हालत में लोग लाइनों में खड़े हैं. अस्पताल की दीवार पर चस्पा मृतकों की तस्वीरें देखकर अपनों की पहचान करके फूट-फूट का रो रहे हैं. कुछ लोग कीचड़, मलबे और दलदल के बीच अपना बचा-खुचा सामान तलाशते नजर आए, क्योंकि अब उन लोगों को जिंदगी के गुजर बसर की चिंता है.

कितने शव मिले और कितने लोग हैं लापता?

बता दें कि नेपाल में आई बाढ़ का पानी उतरने के बाद अबतक 682शव मिल चुके हैं और 287 भारतीयों समेत 3000 से ज्यादा लोग लापता है. बाढ़ प्रभावित 8 जिलों से शव बरामद हुए हैं. चितवन से 248, नवलपरासी पूर्व से 158, नवलपरासी पश्चिम से 75 और गोरखा से 54 शव मिले. धादिंग से 49, नुवाकोट से 41, तनहूं से 31 और रसुवा जिले से 13 शव बरामद हुए हैं. राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के अनुसार, शनिवार तक 2400 से ज्यादा लोग लापता थे. वहीं 2500 फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया गया. 11000 से ज्यादा लोग बचाव कार्यों में जुटे हैं और इनमें नेपाल सेना के 5000 से ज्यादा जवान शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ