Black-White Dog In Nepal Flash Flood: नेपाल में 26 अगस्त 2026 आई भयानक बाढ़ से हुई तबाही के बीच त्रिशूली बाजार में एक काले-सफेद रंग का कुत्ता वफादारी की एक बेहतरीन मिसाल बन गया है. ये पालतू जानवर उसी जगह पर डटा हुआ है जहां चार घरों का एक कलस्टर बह गया था; ऐसा लगता है कि वो उन लोगों का इंतजार कर रहा है जिन्हें वो कभी अपना परिवार मानता था.
मकान के आगे डटा है कुत्ता
कुत्ते के गले में अभी भी उसका कॉलर बंधा है और वो कीचड़ वाली उस जगह से हटने को तैयार नहीं है जो कभी उसके घर का हिस्सा रही होगी. लकड़ी, कीचड़ और मलबा हटाने वाली JCB मशीनों और बचाव दलों की लगातार आवाजाही के बावजूद उसे वहां से हटाया नहीं जा सका है.
जगह छोड़ने से इनकार
रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे वालंटियर बिक्रम थापा ने टीओआई को बताया कि शुरुआत में कर्मचारियों ने बिस्किट और आवाज देकर कुत्ते को सुरक्षित जगह पर लाने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई खास रिस्पॉन्स नहीं दिया. थापा ने कहा, ‘उसके गले का कॉलर तो ठीक-ठाक है, लेकिन वह वहां से हटने को बिल्कुल तैयार नहीं है.’
चुपचाप है बेजुबान जानवर
मलबा हटाने के काम में शामिल सुनील तमांग ने बताया कि पास में खुदाई करने वाली मशीनें (एक्सकेवेटर) चलने के बावजूद कुत्ता बहुत शांत रहता है. जब कोई गाड़ी या इंसान पास आता है तो वह कभी-कभी अपना सिर उठाता है, लेकिन जल्द ही वापस उसी कीचड़ वाली जगह पर लौट आता है.
दरवारे पर लौट आता है
बाढ़ ने इलाके का नजारा पूरी तरह बदल दिया है. घर गायब हो चुके हैं और अब वहां सिर्फ बिखरा हुआ मलबा और इमारतों के टुकड़े बचे हैं. कर्मचारी ये पता नहीं लगा पाए हैं कि उन 4 घरों में से कौन-सा घर उस कुत्ते के मालिकों का था. हालांकि, उसके बार-बार उसी पुराने दरवाजे वाली जगह पर लौटने से लोकल लोगों को यकीन हो गया है कि वही जगह कभी उसका घर और इलाका हुआ करती थी.
अपनों का इंतजार
जानवरों के रेस्क्यू में लगी वालंटियर रीता गुरुंग ने बताया कि लोगों ने अब कुत्ते को जबरदस्ती वहां से हटाने की कोशिश करना छोड़ दिया है. इसके बजाय वो पास में ही खाना और पानी रख देते हैं. बताया जाता है कि कुत्ता तभी खाना खाता है जब आस-पास शांति हो जाती है. जिन लोगों ने अपने घर खो दिए हैं, उनके लिए इस जानवर का बिहेवियर उन लोगों की याद दिलाता है जो अभी भी लापता हैं. लोकल लोगों का कहना है कि वो अब उस कुत्ते पर नजर रखे हुए हैं क्योंकि वो मलबे के बीच लगातार अपनों का इंतजार कर रहा है.
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
5 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
6 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
7 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
10 hrs agoLIVE: EC ने फैजाबाद-गोरखपुर MLC सीट के चुनाव पर्यवेक्षक अभय सिंह को हटाया
12 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
12 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
22 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines