Live Updates
Nepal Election Result 2026: हार की कगार पर पारंपरिक दलों के टॉप नेता
नेपाल के संसदीय चुनावों में पारंपरिक राजनीतिक दलों के अधिकांश शीर्ष नेता कठिन चुनौती का सामना कर रहे हैं. फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (एफपीटीपी) प्रणाली के दो-तिहाई सीटों पर राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के उम्मीदवार भारी बढ़त ले रहे हैं.
नेपाल की 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 165 सदस्य एफपीटीपी से चुने जाते हैं, जबकि 110 आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से. नेपाल निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आरएसपी के उम्मीदवार फिलहाल 110 सीटों पर आगे हैं और पार्टी को तीन निर्वाचन क्षेत्रों में पहले ही जीत मिल चुकी है.
शुक्रवार शाम तक चली मतगणना के आधार पर, आरएसपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह पूर्व नेपाल के झापा-5 में पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के पारंपरिक गढ़ में भारी बहुमत से आगे चल रहे हैं. नवीनतम मतगणना में शाह को 13,694 वोट मिले हैं, जबकि ओली 3,011 वोटों पर पीछे हैं.
Nepal Election Result 2026: नेपाल में जश्न का माहौल, बालेन की पार्टी ने 'दो-तिहाई बहुमत' का किया दावा
काठमांडू महानगरपालिका के पूर्व महापौर, बालेंद्र शाह की पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) द्वारा संसदीय चुनावों में पूर्ण दो-तिहाई बहुमत का दावा किए जाने पर नेपाल भर में सैकड़ों समर्थक सड़कों पर उतर आए और गीत गाते-नाचते हुए जश्न मनाया. मतगणना जारी है. समर्थक मतगणना केंद्रों पर भावी प्रधानमंत्री, बालेंद्र शाह, जिन्हें लोकप्रिय रूप से "बालेन" के नाम से जाना जाता है, की प्रशंसा में गीत गाते हुए नाच रहे थे और पार्टी के चुनाव चिन्ह, घंटियां बजा रहे थे.
Nepal Election Result 2026: 9 मार्च तक चलेगी मतगणना, मुख्य चुनाव आयुक्त का ऐलान
मुख्य चुनाव आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने बताया कि मतगणना 9 मार्च तक पूरी हो जाएगी. चुनाव आयोग मतगणना शुरू होने के 24 घंटे के भीतर 165 निर्वाचित सीटों के नतीजे जारी कर देगा. 2022 के चुनाव में नतीजे जारी होने में लगभग दो सप्ताह का समय लगा था.
Nepal Election Result 2026: प्रचंड की जीत, ओली और गगन थापा की करारी हार
पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' रुकुम पूर्व-1 सीट से प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए हैं. वे पारंपरिक राजनीतिक दलों के चुनिंदा शीर्ष नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने गुरुवार को हुई प्रतिनिधि सभा चुनावों में जीत हासिल की. उन्होंने 10,240 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनवादी) की लिलामणि गौतम को 3,462 वोट मिले, नेपाल निर्वाचन आयोग के अनुसार.
प्रचंड नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के समन्वयक हैं, जो पुरानी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) व नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (यूनिफाइड सोशलिस्ट) के विलय से बनी. हालांकि उनकी जीत हुई, लेकिन उनकी पार्टी सहित नेपाली कांग्रेस व सीपीएन-यूएमएल जैसे पारंपरिक दल चुनावों में खराब प्रदर्शन करने वाले साबित हुए.
Nepal Election Result 2026: बालेन शाह की RSP ने 105 सीटों पर हासिल की बढ़त
नेपाल के 2026 चुनाव के शुरुआती नतीजों के अनुसार, बलेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) 105 सीटों पर आगे चल रही है और उसने अपनी पहली सीट जीत ली है. काठमांडू पोस्ट के अनुसार, नेपाली कांग्रेस ने एक सीट जीती है और 10 सीटों पर आगे है, जबकि CPN-UML और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी क्रमशः 12 और 10 सीटों पर आगे हैं.
अन्य जिन पार्टियों ने शुरुआती बढ़त हासिल की है, उनमें श्रम संस्कृति पार्टी चार सीटों पर आगे है, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल एक-एक सीट पर आगे हैं, और दो निर्दलीय उम्मीदवार भी आगे चल रहे हैं.
Nepal Election Result 2026: नेपाल में बालेन शाह की आंधी, बंपर जीत की ओर बढ़ रही की RSP पार्टी
रैपर से राजनेता बने बलेंद्र शाह की नवगठित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) शुक्रवार को नेपाल में सितंबर में हुए जनरेशन-जेड विरोध प्रदर्शनों के बाद केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद हो रहे पहले आम चुनावों में भारी जीत की ओर अग्रसर थी. चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक मतगणना जारी थी और आरएसपी 94 में से 70 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही थी, जबकि नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-यूएमएल और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी प्रत्येक छह-छह निर्वाचन क्षेत्रों में आगे थीं.
Nepal Election Result 2026: विजयी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली पहली महिला बनीं रंजू दर्शना
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की रंजू दर्शना ने काठमांडू-1 हाउस सीट जीती, विजयी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली पहली.
Nepal Election Result 2026: रंजू दर्शना ने काठमांडू-1 से संसदीय सीट जीती
काठमांडू पोस्ट के अनुसार, दर्शन को 15,455 वोट मिले, उन्होंने नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार प्रबल थापा को हराया, जिन्हें 6,364 वोट मिले और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के उम्मीदवार रबींद्र मिश्रा को, जो 3,972 वोटों के साथ समाप्त हुए.
Nepal Election Result 2026: 92 सीटों पर बालेन शाह ने बनाई बढ़त
नेपाल चुनाव में अभी तक 117 सीटों पर रूझान सामने आ चुके हैं। इसमें से 92 सीटों पर बालेन शाह की पार्टी यानी राष्ट्री स्वतंत्र पार्टी आगे चल रही है। वहीं नेपाली कांग्रेस महज 8 सीटों और केपी शर्मा ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल 8 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी को 8 सीटों और अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हैं।
Nepal Election Result 2026: ओली से 1748 वोटों से आगे बालेन शाह
नेपाल चुनाव में झापा-5 सीट सबसे हॉटस्पॉट है। इस सीट से पूर्व पीएम केपी ओली और जेनजी के पंसदीदा नेता बालेन शाह चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों में मजेदार टक्कर चल रही है। अभी तक बालेन शाह को 2,878 वोट मिले हैं। वहीं CPN-UML के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को अब तक महज 1,130 वोट मिले हैं।
Nepal Election Result 2026: नेपाल कांग्रेस के खाते में आई पहली सीट
नेपाल चुनाव में बालेन शाह की पार्टी के अलावा नेपाली कांग्रेस का भी खाता खुल गया है। मुस्तांग जिले में नेपाली कांग्रेस के योगेश गौचन थकाली चुनाव ने जीत दर्ज की। योगेश गौचन थकाली को कुल 3,307 वोट मिले। सीपीएन-यूएमएल के इन्द्रधारा बिष्ट को 1,806 वोट मिले।
Nepal Election Result 2026: 55 सीटों पर आगे बालेन शाह
नेपाल में वोटों की गिनती जारी है। अब तक 71 सीटों पर शुरुआती रूझान आ चुके हैं। इसमें से 55 सीटों पर बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आगे चल रही है। इसके अलावा गगन थापा की नेपाली कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त में है।
Nepal Election Result 2026: काठमांडू की 10 सीटों पर बालेन का जलवा
नेपाल की राजधानी काठमांडू में बालेन का जलवा दिखाई दे रहा है। काठमांडू-1 सीट से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) उम्मीदवार रंजू दर्शना ने बड़े अंतर से चुनाव जीता है। इसके अलावा काठमांडू के सभी 10 सीटों पर RSP के उम्मीदवार बढ़त बनाए हैं।
Nepal Election Result 2026: बालेन ओली से 6000 वोटों से आगे
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के नेता और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह और पूर्व प्रधान मंत्री केपी शर्मा ओली झापा-5 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। अभी तक बालेन शाह को 10,190 वोट मिले हैं। जबकि केपी शर्मा ओली को 4,087 वोट मिले हैं। गिनती बढ़ने के साथ ही बालेन शाह की बढ़त मजबूत होती दिखाई दिख रही है।
Nepal Election Result 2026: नेपाल चुनाव में पहली सीट पर आए परिणाम, काठमांडू-1 से जीती RSP
नेपाल चुनाव में रूझानों के बीच परिणाम आने शुरू हो गए हैं। काठमांडू-1 सीट से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) की उम्मीदवार रंजु दर्शना न्यौपाने चुनाव जीत दर्ज की है। हालांकि आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। रंजु न्यौपाने दूसरी बार संसदीय चुनाव लड़ रही थीं। उन्होंने नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार प्रबल थापा को हराया।
Nepal Election Result 2026: 45 सीटों पर बालेन शाह को बढ़त
नेपाल में अब तक 58 सीटों पर शुरुआती रूझान आने लगे हैं। बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सबसे आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, पार्टी 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। केपी शर्मा ओली की सीपीएन-यूएमएल (CPN-UML) 5 सीटों पर और गगन थापा की नेपाली कांग्रेस 4 सीटों पर बढ़त में है। इसके अलावा पुष्प कमल दहल की नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी को 3 सीटों और अन्य को 2 सीटों पर बढ़त है।
Nepal Election Result 2026: नेपाल में वोटिंग जारी
नेपाल: धनुषा के जनकपुर स्थित एक मतदान केंद्र से दृश्य।
Nepal Election Result 2026: 1093 वोटों से पीछे केपी शर्मा ओली
नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली रूझानों में पिछड़ते नजर आ रहे हैं। केपी शर्मा ओली और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह झापा-5 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में ओली, बालेन शाह से 1093 वोटों से पीछे चल रहे हैं। अभी तक केपी शर्मा को 385 वोट और बालेन शाह को 1478 वोट मिले हैं।
Nepal Election Result 2026: 49 में से 41 सीटों पर आगे बालेन की पार्टी
नेपाल में 49 सीटों पर शुरुआती वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इसमें बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सबसे आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, पार्टी 41 सीटों पर बढ़त बनाए है। गगन थापा की नेपाली कांग्रेस 5 सीटों पर ओली की सीपीएन-यूएमएल (CPN-UML) 2 सीटों पर आगे है। श्रम संस्कृति पार्टी को 1 सीट पर बढ़त मिली है।
Nepal Election Result 2026: रूझानों में बालेन शाह को बढ़त
नेपाल में परिणाम के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) को बढ़त मिली है। आरएसपी 23 सीटों पर आगे चल रही है। नेपाली कांग्रेस और CPN-UML 3-3 सीटों पर आगे चल रही है।
Nepal Election Result 2026 Vote Counting : भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। बीते दिन नई सरकार ने लिए वोटिंग हुई थी। इसमें करीब 60 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। 6 महीने पहले हुए जेन-जी आंदोलन के बाद यह परिणाम बेहद अहम माने जा रहे हैं। नेपाल में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। रूझानों में चर्चित उम्मीदवार बालेन शाह सबसे आगे चल रहे हैं।
नेपाली चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार के आम चुनाव के लिए 18,903,689 मतदाता रजिस्टर हैं। देश में अधिकतर उम्मीदवार 41 साल से अधिक आयु के हैं। इसके अलावा 1,925 उम्मीदवार 41 से 60 साल हैं। 425 वरिष्ठ नागरिक हैं। 201 उम्मीदवार 30 साल या उससे कम उम्र के हैं। 165 सांसद फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट सिस्टम के तहत चुने जाएंगे। बाकी 110 सीटें आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से भरी जाएंगी।
दरअसल, नेपाल में 5 मार्च को आम चुनाव हुए थे। देर रात से ही वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई थी। नेपाल चुनाव आयोग ने मतगणना शुरू होने के 24 घंटे के भीतर रिजल्ट जारी करने का दावा किया है। नेपाल में कुल 275 सीटें हैं। 165 सीटों पर सीधे चुनाव हुआ है। 110 सीटें आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से भरी जाएंगी।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
5 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
6 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
7 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
16 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
16 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
19 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
21 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
21 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines