हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नेपाल चुनाव में बालेन बने 'बादशाह', पूर्व PM केपी ओली की करारी हार; मिले सिर्फ इतने वोट

Nepal General Election: चुनाव परिणामों के ठीक बाद आरएसपी ने अपने सभी विजयी उम्मीदवारों के लिए सख्त निर्देश जारी कर दिए. पार्टी ने विजय जुलूस या किसी भी उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है.

विज्ञापन

नेपाल में आम चुनाव के लिए वोटिंग संपन्न होने के बाद अब मतगणना जारी है. शुक्रवार से जारी मतगणना में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं. इस बीच नेपाली युवाओं के चहेते 35 वर्षीय उम्मीदवार बालेन शाह ने अपने प्रतिद्वंद्वी और पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली को भारी मतों के अंतर से हरा दिया है. बालेन शाह ने झापा जिले के निर्वाचन क्षेत्र-5 से शानदार जीत हासिल कर ली है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को करीब 50 हजार वोटों के भारी अंतर से धूल चटा दी.

केपी ओली को मिले कितने वोट?


सामने आए आंकड़ों के मुताबिक अंतिम मतगणना में बालेन को 68,348 वोट मिले, जबकि केपी ओली को महज 18 हजार वोट से ही संतोष करना पड़ा. बालेन शाह की ये जीत नेपाल की राजनीति में युवा नेतृत्व के उदय का संकेत दे रही है. चुनाव परिणामों के ठीक बाद आरएसपी ने अपने सभी विजयी उम्मीदवारों के लिए सख्त निर्देश जारी कर दिए. पार्टी ने विजय जुलूस या किसी भी उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है.

यह भी पढ़ें: ‘ईरान अब हारा हुआ देश’, खाड़ी देशों से माफी मांगने पर ट्रंप ने तेहरान को किया रोस्ट

विज्ञापन

‘ये समय जश्न मनाने का नहीं’


उपाध्यक्ष और चुनाव प्रबंधन समिति के समन्वयक डीपी अर्याल ने स्पष्ट कहा कि ये समय जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जनता की जिम्मेदारी निभाने का है. उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदाताओं ने भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन के लिए जनादेश दिया है, जिसे प्राथमिकता से पूरा करना होगा.

इसके साथ ही अर्याल ने चुनावी हिंसा का जिक्र करते हुए भावुक अपील की. उन्होंने बताया कि विशेष परिस्थितियों में हुए इस चुनाव में जेन जेड युवाओं ने अपनी जान गंवाई. उन्होंने कहा, ‘उनकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता. फूल मालाओं, मोटरकाड़ी या बाइक जुलूस जैसे दिखावे से बचें. मतगणना केंद्र पर समर्थकों का अभिवादन ही काफी है.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘पड़ोसियों, सॉरी….’, ईरान का गल्फ देशों पर हमले रोकने का ऐलान, दुश्मनों को चेतावनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola