पाल में कई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर बैन लगा दिया गया है। कई ऐप अब काम करना बंद कर चुके हैं। बैन हुए ऐप में एक-दो नहीं बल्कि कुल 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल हैं। नेपाल सरकार ने इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियों को फेसबुक, इंस्टाग्राम, X समेत कई लोकप्रिय ऐप बंद करने के निर्देश दिए हैं। सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में सोशल मीडिया ऐप को बंद करने का फैसला क्यों लिया गया और सबसे अधिक ऐप पर बैन किस देश में लगा है?
सरकार ने जारी किया था आदेश
नेपाल सरकार ने सभी कंपनियों से कहा था कि वे सात दिन के भीतर अपना पंजीकरण करवाएं। जो कंपनियां यह पंजीकरण कराने में विफल रहीं, उन पर अब कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने का फैसला अदालत की अवमानना के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आया है। इस फैसले में सरकार को निर्देश दिया गया था कि देश में चल रहे सभी घरेलू और विदेशी मूल के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को पंजीकृत कराना सुनिश्चित करे और उन पर शेयर किए जा रहे पोस्ट की निगरानी करे।
कोर्ट ने सरकार को जारी किया आदेश
इसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अदालत की अवमानना के एक मामले में नेपाल सरकार के नाम एक आदेश जारी किया है, जिसमें घरेलू या विदेशी मूल के ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को संचालन से पहले संबंधित अधिकारियों के साथ अनिवार्य रूप से पंजीकृत कराने और निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सूचीबद्ध करने के लिए सात दिनों की समय सीमा दी गई है।
कौन-कौन से ऐप पर लगी पाबंदी?
नोटिस में आगे कहा गया है कि नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण को नेपाल के भीतर उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निष्क्रिय करने का निर्देश दिया गया है, जिन्होंने समय सीमा के भीतर पंजीकरण के लिए संपर्क नहीं किया है। इसके बाद फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर, यूट्यूब, X, रेडिट, लिंक्डइन, व्हाट्सऐप, डिस्कॉर्ड, पिनटेरेस्ट, सिग्नल, थ्रेड्स, वीचैट, क्वोरा, टम्बलर, क्लबहाउस, रंबल, लाइन, इमो, जालो, सोल, हैमरो पैट्रो, एमआई वीडियो, एमआई वाईके3 को बंद कर दिया गया है, जबकि टिकटॉक, वाइबर, वीटॉक, निम्बज (पंजीकृत), टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी अभी चल रहे हैं। हालांकि, यह पाबंदी हटाई भी जा सकती है।
यह भी पढ़ें : 250 रुपये किलो प्याज, टमाटर 300 पार… पाकिस्तान में बाढ़ के बाद महंगाई ने रुलाया
सबसे अधिक ऐप किस देश में बैन?
चीन ऐसा देश है, जहां सोशल मीडिया पर पाबंदी सबसे अधिक है। यहां किसी भी अंतरराष्ट्रीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है। चीन ने अपना यूट्यूब और फेसबुक जैसा प्लेटफॉर्म विकसित किया है।
नॉर्थ कोरिया में सोशल मीडिया पूरी तरह से बैन है। किम जोंग उन की तानाशाही से तो सभी परिचित हैं। यहां के लोगों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है। यहां तक कि आम लोगों की इंटरनेट तक भी पहुंच नहीं है। केवल कुछ सरकारी कर्मचारियों को ही इंटरनेट इस्तेमाल करने की अनुमति है। ईरान में भी सोशल मीडिया पर प्रतिबंध है। राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए फेसबुक, X, इंस्टाग्राम और यूट्यूब को बैन किया गया है।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
6 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
6 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
9 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
12 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
15 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
15 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
17 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
18 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
18 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines