Nepal Plane Crash: क्रैश हुए विमान का ब्लैक बॉक्स मिला, सामने आएगी हादसे की पूरी जानकारी

Nepal Plane Crash
विज्ञापन

Nepal Plane Crash: नेपाल में रविवार को हादसे का शिकार हुए येती एयरलाइंस के विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। पोखरा एयरपोर्ट के अधिकारी शेर बाथ ठाकुर ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में ये जानकारी दी। ब्लैक बॉक्स के मिलने के बाद ये संभवना जताई जा रही है कि विमान हादसे का शिकार कैसे हुआ, इसकी सटीक जानकारी मिल पाएगी।

क्या होता है ब्लैक बॉक्स

बता दें कि ब्लैक बॉक्स हर प्लेन के सबसे पिछले हिस्से में लगा होता है। ये डिवाइस डीप ऑरेंज कलर का होता है। माना जाता है कि प्लेन के सबसे पिछले हिस्से में लगे होने के कारण हादसे के बावजूद ये सुरक्षित रहता है। कहा जाता है कि ये डिवाइस 1100 °C टेम्परेचर और 20,000 फिट डेप्थ अंडर वाटर प्रेशर को भी झेल सकता है।

विज्ञापन

ब्लैक बॉक्स का मुख्य काम एयरक्राफ्ट और फ्लाइट पैरामीटर्स की परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड करना होता है। ये बॉक्स एयरस्पीड, अल्टीट्यूड. वर्टिकल एक्सलेरेशन और फ्यूल फ्लो को रिकॉर्ड करता है। इसके दो कंपोनेंट्स होते हैं।

विज्ञापन

पहला कंपोनेंट्स कॉकपिट वॉयस रिकार्डर (CVR) होता है जो पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के बीच हुई बातचीत को रिकार्ड करता है। वहीं, दूसरा कंपोनेंट्स फ्लाइट डेटा रिकार्डर (FDR) होता है जिसमें 25 घंटे तक का फ्लाइट डेटा स्टोर होता है।

हवाई जहाज का ब्लैक बॉक्स क्या होता है और कैसे करता है यह काम? What is an airplane black box and how does it work? - News Nation

विज्ञापन

येति एयरलाइंस के विमान का ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद ये जानकारी सामने आ सकती है कि हादसे के दौरान विमान सही अल्टीट्यूड पर उड़ रही थी या नहीं। या फिर पायलट को लो फ्यूल, कम्युनिकेशन की कोई दिक्कत तो नहीं थी?

चार अन्य शवों की तलाश जारी

बता दें कि हादसे की शिकार विमान में क्रू मेंबर समेत कुल 72 यात्री सवार थे। अब तक 68 शवों को बरामद कर लिया गया है, बाकी अन्य चार शवों की बरामदगी के लिए सोमवार सुबह एक बार फिर सर्च अभियान चलाया गया। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के डीआईजी शंभू सुबेदी ने एएनआई को बताया कि लापता चार लोगों का पता लगाने के लिए आज सुबह बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया।

विज्ञापन

बता दें कि पांच भारतीयों और चालक दल के चार सदस्यों समेत 68 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान रविवार को नेपाल के पोखरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे का शिकार दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप एटीआर 72 विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा था।

विज्ञापन

नेपाल सेना के प्रवक्ता ने दी ये अहम जानकारी

इससे पहले आज नेपाल सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी ने कहा, “हमने दुर्घटनास्थल से किसी को जीवित नहीं निकाला है।” उधर, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने मंत्रिपरिषद की आपात बैठक बुलाई। उन्होंने देश के गृह मंत्रालय, सुरक्षाकर्मियों और सभी सरकारी एजेंसियों को तत्काल बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया।

नेपाली अधिकारियों ने एक विशेष आयोग को दुर्घटना के कारणों की जांच करने का काम सौंपा है। 45 दिनों में रिपोर्ट आने की उम्मीद है। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार 68 यात्रियों में पांच भारतीयों के अलावा चार रूसी और एक आयरिश नागरिक भी शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ