Pakistan Food Crisis : भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान भयंकर महंगाई से जूझ रहा है। पाकिस्तान में खाने-पीने की वस्तुएं के दाम आसमान छू रहे है। लोग सड़कों पर निकल प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। आटे की किल्लत इतनी कि चार लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा।

विज्ञापन

चार लोगों की हो चुकी है मौत

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट की माने तो सिंध प्रान्त में आटे की छीना-झपटी में कई लोग घायल हो गए। अब तक तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सब्सिडी वाले आटे का स्टॉक खत्म हो चुका है। व्यापारी कालाबाजारी कर रहे है। कालाबाजारी रोकने में पाकिस्तान की सरकार फेल हो चुकी है।

विज्ञापन

आटे की डिमांड ज्यादा सप्लाई कम

पाकिस्तान के सिंध और खैबर पख्तूनख्वा में आटे की डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम है। सब्सिडी रेट पर आटा 65 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वही आटे की कीमत 140 से 160 रुपए प्रति किलो हो गई है। दरअसल पाकिस्तान के खुले बाजारों में आटे की कीमत 3100 रुपए तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

हादसे रोकने के लिए पुलिस तैनात

सरकार की तरफ से आटा बांटने के दौरान हादसों से बचने के लिए हथियारबंद पुलिस को तैनात किया गया है। इसके बावजूद भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है। लोग पैकेट खत्म होने से पहले आटा खरीदने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं। यह हालात कराची, इस्लामाबाद, पेशावर, क्वेटा और बलूचिस्तान में देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन

सड़कों पर उतरे लोग

पाकिस्तान में आटे की किल्लत के कारण मच रही भगदड़ से लोगों की मौत हो रही है। इससे लोगों में गुस्सा है। वहीं विपक्ष का कहना है कि सरकार कम दाम पर लोगों को आटा उपलब्ध कराने में नाकाम रही है। आटे की किल्लत लोगों की जान जा रही है यह बेहद अफसोसजनक है।

लगातार बढ़ रही बेराजगारी

पाकिस्तान के बिगड़ते आर्थिक हालात को देखते हुए प्राइवेट कंपनियों ने छंटनी शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में लोगों को नौकरियों से निकाला गया है। इसमें स्किल्ड और नॉन स्किल्ड वर्कर दोनों शामिल हैं। बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़ों ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। उधर, कंपनियों का कहना है कि उनके पास इन लोगों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ