Nawaz Sharif Driver Spit On Woman Face: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का ड्राइवर एक महिला के चेहरे पर थूकता नजर आ रहा है। वीडियो लंदन का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पीड़ित महिला ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से ऐसा सवाल पूछ लिया था कि उनका ड्राइवर तुरंत आक्रोशित हो गया और महिला के चेहरे पर थूक दिया।
वायरल वीडियो में काले रंग की एक महंगी कार दिख रही है। एक महिला कार को देखकर मोबाइल रिकॉर्डिंग मोड पर डालती है और कार की ओर बढ़ने लगती है। जब महिला कार के पास जाती है, तो ड्राइविंग सीट पर बैठा ड्राइवर गेट का शीशा नीचे करता है।
https://twitter.com/p4pakipower1/status/1703092901901721836
कार के अंदर नवाज शरीफ दिखते हैं। महिला उनसे हैलो बोलती है। इसके बाद नवाज शरीफ पूछते हैं कि आप कैसे हैं? इसके बाद महिला कहती है कि मैं ठीक हूं। मैंने सुना है कि आप पाकिस्तान के सबसे करप्ट पॉलिटिशियन हैं। इसके बाद महिला अपने बारे में कुछ बताना चाहती है, इससे पहले सवाल सुनकर नवाज शरीफ का ड्राइवर गुस्से में लाल हो जाता है और महिला के चेहरे पर थूककर चला जाता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डॉक्टर फातिमा नाम की यूजर ने वीडियो को शेयर किया है। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 2019 से लंदन में रह रहे हैं। उन्हें 2018 में भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।
सजा के एक साल बाद नवाज शरीफ ने कोर्ट में अपील कर इलाज के लिए लंदन जाने की इजाजत मांगी थी। कोर्ट की इजाजत के बाद वे लंदन चले गए, जिसके बाद वे कभी नहीं लौटे।
संबंधित खबरें
इजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
2 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
6 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
7 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
9 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
10 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
13 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
13 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
14 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
14 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines