Nawaz Sharif Over Chandrayaan-3 And PAK Crisis: भारत की चांद पर सफलता के बाद पाकिस्तान के 73 साल के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का दर्द छलका है। उन्होंने कहा है कि भारत जहां चांद पर पहुंच गया है, G20 का आयोजन कर रहा है। वहीं हम दुनिया के देशों और वर्ल्ड बैंक से पैसे मांग रहे हैं।
लंदन में रह रहे पूर्व पीएम ने पाकिस्तान के आर्थिक संकट पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि पाक के आर्थिक संकट के लिए देश के पूर्व जनरल और जज जिम्मेदार हैं। भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, पाकिस्तान वो क्यों नहीं कर पाया है? बता दें कि नवाज शरीफ ने लंदन से लाहौर में अपनी पार्टी ‘पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N)’ को संबोधित करने के दौरान ये बातें कही।
नवाज शरीफ ने कहा कि मैंने देश में तमाम सुधारों को अंजाम तक पहुंचाया, जिसमें बिजली कटौती भी शामिल थी, लेकिन चार जज ने मिलकर मुझे ही जेल में डाल दिया। नवाज ने तत्कालीन सेना चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा और तत्कालीन इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) चीफ जनरल फैज हामिद को इसके लिए जिम्मेदार बताया।
नवाज ने कहा कि 1990 में भारत सरकार की ओर से शुरू किए गए आर्थिक सुधारों का उन्होंने पालन किया है। अटल बिहारी वाजपेयी जब भारत के प्रधानमंत्री बने थे, तब उनके देश के पास केवल एक अरब डॉलर था, लेकिन आज भारत का विदेशी मुद्रा भंडार उम्मीद से कहीं ऊपर चला गया है। ये करीब 600 अरब डॉलर हो गया है।
21 अक्टूबर को पाकिस्तान लौट सकते हैं नवाज शरीफ
नवाज शरीफ ने 21 अक्टूबर को देश लौटने की घोषणा की है। कहा जा रहा है कि देश लौटने के बाद नवाज शरीफ पाकिस्तान में होने वाले राजनीतिक अभियान का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि 2018 में भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दोषी ठहराया गया था और उन्हें जेल भेज दिया गया था।
करीब एक साल जेल में रहने के बाद नवाज शरीफ 2019 में कोर्ट से इजाजत लेने के बाद इलाज के लिए लंदन चले गए थे। इसके बाद वे कभी पाकिस्तान नहीं लौटे। अब उनके पाकिस्तान लौटने के फैसले के बाद उनकी पार्टी ने कहा है कि उनके आने से पहले कोर्ट से सुरक्षात्मक जमानत ली जाएगी।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines