Nawaz Sharif Daughter Maryam Net Worth: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की मेंबर और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी अकूत संपत्ति की मालकिन है। मरियम नवाज शरीफ ने चुनाव नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है, जो मीडिया के सामने आया है। नामांकन पत्र के अनुसार, मरियम करीब 85 करोड़ की मालकिन है। इसमें भी 84.035 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति उनके पास है। 17.5 लाख रुपये का सोना है। बैंक खातों में करीब एक करोड़ जमा है। विभिन्न कंपनियों के 12.2 लाख रुपये के शेयर उनके पास हैं। 67.5 लाख का कर्ज लिया हुआ है। 17.6 लाख का आयकर रिफंड मिला है।
नेशनल असेंबली सीट से भरा नामांकन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने नेशनल असेंबली सीट NA-119 के लिए नामांकन भरा है। उन्होंने गत 30 दिसंबर को पाकिस्तान के चुनाव आयोग के समक्ष चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। 4 नेशनल असेंबली सीटें (NA-119 और NA-120) और 4 पंजाब विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (PP-159, PP-160, PP-165 और PP-80) में से विकल्प चुनने को कहा गया, जिसमें से मरियम ने NA-119 असेंबली सीट से नामांकन भरा। नामांकन के अनुसार, मरियर की लाहौर में अलग-अलग जगहों पर 1500 कनाल से ज्यादा की जमीन है। इस जमीन की कीमत करीब 84.035 करोड़ रुपये है। मरियम के पास कोई प्राइवेट वाहन नहीं है।
8 फरवरी 2024 को होंगे आम चुनाव
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मरियम को उनके पति सेवानिवृत्त कप्तान मुहम्मद सफदर अवान ने उन्हें 2006 मॉडल की BMW गिफ्ट की थी, जिसकी अनुमानित कीमत 60 लाख थी। उनकी प्रॉपर्टी में साल 2022 की तुलना में 2023 में 40 लाख की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि पाकिस्तान में 8 फरवरी 2024 को आम चुनाव होंगे। वहीं पाकिस्तान के आर्थिक हालात भी किसी से छिपे नहीं हैं। वहां के लोगों को भूखमरी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच देश की एक नेता के पास अकूत संपत्ति होने का खुलासा होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जहां देश के लोगों का भूखा मरना पड़ा रहा है, वहीं देश के नेताओं के पास खजाना भरा पड़ा है।
संबंधित खबरें
ब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
2 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
2 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
10 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
11 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
13 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines