---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

आने वाला है 9 तीव्रता का ‘महाभूकंप’? म्यांमार-थाईलैंड के बाद जापान में सबसे बड़ा अलर्ट

माना जाता है कि ये धरती करोड़ों साल पुरानी है। वैज्ञानिक मानते हैं कि बिगबैंग के बाद ये धरती अस्तित्व में आई और धरती पर जीवन के पहले निशान के आने में करोड़ों साल लग गए। उसके लाखों साल इंसान को धरती पर आने में लग गए, लेकिन इंसान ने अपने कर्मों से धरती पर […]

---विज्ञापन---

माना जाता है कि ये धरती करोड़ों साल पुरानी है। वैज्ञानिक मानते हैं कि बिगबैंग के बाद ये धरती अस्तित्व में आई और धरती पर जीवन के पहले निशान के आने में करोड़ों साल लग गए। उसके लाखों साल इंसान को धरती पर आने में लग गए, लेकिन इंसान ने अपने कर्मों से धरती पर सबकुछ बदलकर रख दिया। जितनी तेज़ी से नए-नए आविष्कार हुए, उतनी ही तेज़ी से इंसान में बुराई भी बढ़ने लगी और अब हमारी धरती प्रलय की ओर बढ़ रही है। वो प्रलय जो दुनिया में विध्वंश की वो पठकथा लिखेगी, जिसकी चपेट में हम सब होंगे। वो तबाही जिसकी चपेट में इंसान तो इंसान, जानवर और पूरी धरती भी होगी। जो खुलासा हुआ है उसने पूरी दुनिया में टेंशन का मीटर अप कर दिया है। वो खुलासा जिसे जानना और समझना आपके लिए बेहद जरूरी है।

वो खुलासा जिसका सीधा-सीधा ताल्लुक लाखों लोगों से हैं। वो खुलासा जिसकी वजह से एक पूरे देश पर संकट छा गया है। वो खुलासा जिसकी वजह से एक बार फिर बज गया है तबाही का अलार्म…जिसकी सबसे बड़ी वजह है वो भवीष्यवाणी जिसने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया था… दरअसल म्यांमार में आया 7.7 का भूकंप 365 एटम बम के बराबर था और अब प्रकृति फोड़ेगी 1000 एटम बम !

---विज्ञापन---

जापान में ‘महाभूकंप’ आने की आशंका

म्यांमार और थाईलैंड में हाल ही में आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूंकप ने जो भारी तबाही मचाई, उसे पूरी दुनिया ने देखा। लोग इस सदमे से अभी उबरे भी नहीं थे कि एक बार फिर नई भविष्यवाणी ने दुनिया को सदमे में डाल दिया है। दरअसल जापान ने नई चेतावनी जारी कर खलबली मचा दी है। देश की सरकारी एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जापान में आने वाले समय में ‘महाभूकंप’ आने की आशंका है, जो देश में भारी तबाही मचाएगा। एक झटके में लाखों मौतें हो सकती हैं. समुद्र में भयंकर सुनामी उठेगी और कई शहर जलमग्न हो सकते हैं।

कितनी सच हो सकती है आशंका

जापान में जो 9 की तीव्रता से भूकंप आने की आशंका जताई गई है वो कितनी सच हो सकती है? क्या वाकई 3 लाख लोगों की जान खतरे में है। दरअसल, जापान सरकार ने हाल ही में एक महाविनाशक चेतावनी जारी की है, जिसने पूरे देश में हड़कंप फैला दिया है। जापान सरकार ने रिपोर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि प्रशांत तट के पास बेहद खतरनाक भूकंप आ सकता है।

---विज्ञापन---

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये भूकंप इतना ज्यादा शक्तिशाली होगा और इससे ऐसी सुनामी का जन्म होगा, जिसे शायद ही दुनिया ने अभी तक देखी होगी। सुनामी के प्रचंड वेग में सैकड़ों इमारतें मिट्टी में मिल सकती हैं। जापान सरकार ने भूंकप और सुनामी की वजह से विनाश का जो अनुमान लगाया है, वो डराने के लिए काफी है।

13 लाख लोग होंगे बेघर

एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान सरकार ने चेतावनी जारी की है कि अगर 9 तीव्रता का भूकंप आता है, 13 लाख लोग बेघर हो जाएंगे और सुनामी और इमारतों के ढहने से लगभग 3 लाख लोग अपनी जान गंवा सकते हैं. अगर ऐसा हुआ, तो जापान की अर्थव्यवस्था को 2 ट्रिलियन डॉलर यानि 171 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो सकता है। अगर जापान में 9 तीव्रता का भूकंप आया तो वो कितनी बड़ी तबाही मचा सकता है… क्या अगर इतना खतरनाक भूकंप आया तो 3 लाख लोग मारे जा सकते हैं। वैसे तो जापान हमेशा से भूकंप प्रभावित क्षेत्र रहा है और हजारों लोगों की मौत भूकंप की वजह से हो चुकी है… बावजूद इसके नए अलर्ट ने तो मानों पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है।

---विज्ञापन---

क्यों बन रहे ऐसे हालात?

भू-वैज्ञानिक एके शुक्ला के मुताबिक नानकाई गर्त टोक्यो के पश्चिम में शिजुओका से क्यूशू के दक्षिणी सिरे तक फैली 800 किलोमीटर लंबी समुद्र के नीचे की खाई है। ये वो खाई है, जहां फिलिपीनी सागर की टेक्टोनिक प्लेट धीरे-धीरे महाद्वीपीय प्लेट के नीचे धंस रही है। इसी पर जापान टिका हुआ है। समय के साथ ये प्लेटें बंद हो जाती हैं और वहां ऊर्जा जमा होती है, जो बाद में एक बड़े भूकंप का रूप लेती है। जापान में क्यों बन रहे हैं 9 तीव्रता वाले भूकंप के हालात। क्या टेक्टोनिकस प्लेट धीरे धीरे महाद्वीपीय प्लेट के नीचे धंस रही है?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें –

First published on: Apr 02, 2025 02:49 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola