US ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों से हमला करने की इजाजत दी, पुतिन बोले- 'युद्ध में NATO का सीधा प्रवेश'

रूस द्वारा यूक्रेन के साथ सीजफायर पर सहमति नहीं बन पाने के कारण अब अमेरिका और यूरोपीय देशों यूक्रेेन को हथियारों के इस्तेमाल की छूट दी है। यानी यूक्रेन अब लंबी दूरी के हथियार चला सकेगा।

Russia Ukraine conflict

Vladimir Putin

अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर को लेकर लगातार बातचीत कर रहा है। दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत भी हुई लेकिन रूस की शर्तों से यूक्रेन सहमत नहीं हुआ, ऐसे में सीजफायर को कोई बातचीत नहीं हो पाई। इधर पुतिन ने बड़ी धमकी दी है। पुतिन ने कहा कि पश्चिम के देश यूक्रेन पर से लंबी दूरी के अमेरिकी मिसाइलों के दागने पर से प्रतिबंध हटा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो नाटो सीधे तौर पर युद्ध में यूक्रेेन के पक्ष में आ गया है। ऐसी स्थित में रूस को भी अपनी तैयारी करनी पड़ेगी और जवाब देना पड़ेगा क्योंकि अब ये युद्ध यूक्र्रेन के खिलाफ नहीं बल्कि नाटो के खिलाफ है।

विज्ञापन

बता दें कि अमेरिका, रूस से सीजफायर के फैसले से बार-बार पीछे हटने के कारण नाराज है। ऐसे में अमेरिका और पश्चिम देशों ने यूक्रेन पर से अपने हथियारों पर लगा रेंज प्रतिबंध हटा दिया है। ऐसे में यूक्रेन को जो हथियार ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस से मिले हैं वे अब यूक्रेन पूरी ताकत के साथ इस्तेमाल कर सकेगा। ताकि रूस को अधिक से अधिक नुकसान हो वह सीजफायर पर सहमत हो जाए। बता दें कि इसको लेकर जर्मन चांसलर ने सोमवार को घोषणा भी की थी।

विज्ञापन

ट्रंप ने पुतिन-जेलेंस्की की आलोचना की

उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि पुतिन पूरी तरह पागल हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि मैंने हमेशा रूस के साथ गहरे संबंध रखे हैं लेकिन उनके साथ कुछ तो हुआ है, वो पूरी तरह पागल हो गए हैं। ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जेलेंस्की जिस तरह से बात करते हैं वे अपने देश का भला नहीं कर सकते। उनके मुंह से निकलने वाली हर बात परेशानियां पैदा करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ