Anju Fatima Nasrullah Love Story: भारत की अंजू के निकाह के बाद पाकिस्तान के नसरुल्लाह का परिवार पछता रहा है। नसरुल्लाह और उसके परिवार का जीवन नर्क जैसा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू से फातिमा बनी भारतीय महिला के आने के बाद खैबर पख्तूनख्वा के दीर जिले के रहने वाले नसरुल्लाह के परिजन और आसपास के लोगों की न सिर्फ शांति भंग हुई है, बल्कि उनके इलाके में पाकिस्तानी पुलिस लगातार गश्ती करती रहती है। अंजू के भारतीय होने के बाद पाकिस्तानी पुलिस किसी अनहोनी की आशंका को लेकर सतर्क है।
बीबीसी की रिपोर्ट की माने तो नसरुल्लाह और उसका परिवार दीर के जिस इलाके में रहता है, वो बेहद शांत है और यहां के लोग भीड़ से दूर रहना चाहते हैं लेकिन यहां अंजू उर्फ फातिमा के आने के बाद लगातार पाकिस्तानी लोगों का आना जारी है। साथ ही मीडिया भी लगातार नसरुल्लाह के घर के बाहर जुटी रहती है। नसरुल्लाह और अंजू से मीडिया बातचीत करना चाहती है।
रिपोर्ट की मानें तो नसरुल्लाह करीब एक महीने से जारी मीडिया ट्रायल से परेशान हो गया है, उसके परिजन के साथ-साथ पड़ोसियों को भी अब लोगों का आना-जाना अच्छा नहीं लग रहा है। कुछ पड़ोसियों ने तो नसरुल्लाह और उसके परिजन को हिदायत दी है कि जल्द से जल्द इसका समाधान किया जाए नहीं तो फिर अंजू और नसरुल्लाह के परिवार को गांव की शांति के उपाय करने होंगे।
21 अगस्त को खत्म हो रही वीजा अवधि, वापस लौटेगी अंजू?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत से पाकिस्तान गई अंजू की वीजा अवधि 21 अगस्त को खत्म हो रही है। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, वीजा अवधि खत्म होते ही उसे भारत भेजने के लिए कहा गया है। उधर, अंजू के दीर में आने के बाद परेशानी झेल रहे नसरुल्लाह के परिजन और पड़ोसियों से उसके लौटने की बात की गई तो उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा लेकिन इतना जरूर कहा कि अंजू उनकी मेहमान है।
नसरुल्लाह के घर में ही अंजू को लेकर बवाल
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, अंजू को लेकर नसरुल्लाह के घर में ही विवाद छिड़ गया है। कहा जा रहा है कि नसरुल्लाह के परिजन ने बचपन में ही उसकी शादी किसी रिश्तेदार की लड़की से तय कर दी थी लेकिन अब नसरुल्लाह और अंजू से फातिमा बनी भारतीय महिला की शादी उन्हें पसंद नहीं आ रही। नसरुल्लाह की शादी जिस परिवार में तय की गई थी, उनका कहना है कि उसने अंजू से शादी कर हमारा भरोसा तोड़ा है, ये ठीक नहीं है।
सोशल मीडिया के जरिए नसरुल्लाह से हुई थी अंजू की दोस्ती
भारत की अंजू पिछले दिनों पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा चली गई थी। जब अंजू के पाकिस्तान जाने की खबर वायरल हुई तो उसके प्रेम कहानी की पूरी जानकारी सामने आ गई। पता चला कि अंजू तीन साल से पाकिस्तानी नसरुल्लाह के साथ फेसबुक के जरिए जुड़ी थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो बाद में प्यार में बदल गई।
इसके बाद अंजू किसी बहाने से घर से निकली और पाकिस्तान के खैरब पख्तूनख्वा में रहने वाले अपने प्रेमी के पास पहुंच गई। बता दें कि अंजू का जन्म 25 दिसंबर 1988 को ग्वालियर में हुआ था। अंजू पहले से शादीशुदा है। उसकी शादी अलवर के भिवाड़ी के रहने वाले अरविंद कुमार के साथ हुई थी। अंजू और अरविंद को 13 साल की बेटी और 5 साल का बेटा है। अब पाकिस्तान में नसरुल्लाह के साथ निकाह के लिए उसने अपना धर्म बदल लिया और फातिमा बन गई।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 hr agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
2 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
4 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
17 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
19 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
20 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
23 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines