नसरुल्लाह को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, इजराइल के डर से सीक्रेट जगह पर दफनाया!

Iran Israel Conflict: हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरुल्लाह को आज जुमे की नमाज के बाद दफना दिया गया। जानकारी के मुताबिक, नसरुल्लाह को एक सीक्रेट जगह पर दफनाया गया है।

Nasrullah Death

Nasrullah’s Death: हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरुल्लाह की इजराइल के हमलों में मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नसरुल्लाह का शब बरामद किया तो उसके शरीर पर किसी तरह के निशान नहीं थे। बताया गया कि हमलों के बाद नसरुल्लाह की मौत दम घुटने से हुई। आज नसरुल्लाह को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। नसरुल्लाह को दफनाने का पूरा कार्यक्रम बहुत ही गोपनीय रखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसको एक खुफिया जगह पर दफनाया गया है, ताकि इजराइल को उस जगह का पता ना चल सके।

विज्ञापन

गुप्त जगह पर दफनाया

नसरुल्लाह की मौत के लगभग एक हफ्ते बाद उनको सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पहले रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि उन्हें कर्बला में दफनाया जाएगा। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक, उनको किसी अंजान जगह पर दफनाया गया है। ये पूरा कार्यक्रम बहुत ही सीक्रेट तरीके से किया गया है। जानकारी ये भी है कि नसरुल्लाह के सम्मान में एक सांकेतिक जनाजा निकाला गया। ये सब इजराइली हमलों के डर से किया गया। कहा जा रहा है कि जब हालात सुधर जाएंगे तब एक बार फिर से नसरुल्लाह के सम्मान में अलग से धार्मिक आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

खामनेई ने किया आवाम को संबोधित

नसरुल्लाह के जनाजे के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजरें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामनेई पर भी रहीं। उनको लेकर कहा जा रहा था कि नसरुल्लाह के सुपुर्द-ए-खास के प्रोग्राम से पहले वह इजराइल के हमलों पर कुछ बोलेंगे। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद खामनेई का संबोधन हुआ। जिसमें उन्होंने कहा कि जब तक मुसलमान एक नहीं हो जाते तब तक दुश्मनों को हराया नहीं जा सकता। हमें अल्लाह के दिखाए रास्ते पर चलना होगा। प्यार और भाईचारा के साथ रहना होगा। इसके साथ ही खामनेई ने कहा कि इजराइल के खिलाफ जंग में ईरान हिजबुल्लाह के साथ खड़ा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ