---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

अंजू के प्यार में पागल नसरुल्ला…जुदा होने के गम में खाना-पीना छोड़ा, तनाव में पाकिस्तानी प्रेमी

Nasrullah Anju Love Story Latest Update: पाकिस्तानी प्रेमी और भारतीय प्रेमिका की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में है। अंजू अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर पिछले साल पाकिस्तान चली गई थी। वहां जाकर अपने प्रेमी से शादी की और 5 महीने बाद लौट आई। अब महिला भारत में रह रही है। जिसके बाद पता लगा है कि अंजू के जुदा होने पर उसका प्रेमी बेहाल हो गया है।

---विज्ञापन---

Nasrullah Anju Love Story: फेसबुक पर प्यार होने के बाद भारतीय महिला अंजू पिछले साल जुलाई में पाकिस्तान पहुंच गई थी। यहां उसने खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले नसरुल्ला से शादी कर ली थी। अंजू और नसरुल्ला की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थी। अंजू एक महीने के वीजा पर वाघा बॉर्डर के रास्ते पाक गई थी। यहां शादी के बाद उसने अपना नाम फातिमा रख लिया। 5 महीने पाकिस्तान में बिताने के बाद अंजू वापस लौट आई। अंजू और नसरुल्ला की पाकिस्तान में घूमने की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। बताया जा रहा है कि भारत आने के बाद अब अंजू का लौटने का इरादा नहीं है। वह अपने बच्चों में रम गई है। जिसके बाद पता लगा है कि उसके प्रेमी नसरुल्ला का हाल अंजू की जुदाई के गम में बेहाल हो गया है। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने चौंकाने वाला दावा किया है। पत्रकार ने कहा है कि नसरुल्ला दिमागी तौर पर परेशान है।

---विज्ञापन---

नसरुल्ला का दर्द-हमें कोई अपनाने को तैयार नहीं

अंजू पिछले साल आखिर में भारत लौटी थी। तब कहा था कि वह कुछ दिन बाद पाकिस्तान लौटेगी। हो सकता है कि अपने पति के साथ दुबई में रहे। नसरुल्ला के इंडिया आने की बातें भी चली थीं। लेकिन अब लगता है कि अंजू का इरादा बदल गया है। अब स्थानीय पत्रकार रिफतुल्ला ओरकजई ने ट्वीट कर दावा किया है कि नसरुल्ला दिमागी तौर पर परेशान है। नसरुल्ला कह रहा है कि उसने शादी करके कोई गुनाह नहीं किया। मैं तनाव से गुजर रहा हूं, दोनों देश उनको अपनाने के लिए तैयार नहीं हैं। क्या करें? कुछ समझ नहीं आ रहा।

यह भी पढ़ें:इस्लाम विरोधी रैली में चाकूबाज को पुलिस ने गोली मारी, उत्पात में ऑफिसर समेत कई हुए थे घायल

---विज्ञापन---

भारत लौटने पर दो बच्चों की मां अंजू ने कहा था कि 15 साल उसने पति के साथ खराब समय बिताया। माता-पिता को बताया, लेकिन किसी ने कुछ नहीं सुनी। जिसके बाद उनको फेसबुक पर नसरुल्ला से प्यार हुआ था। शादी करने के लिए वे पाकिस्तान गई थी। नसरुल्ला को भारत भी बुलाएगी। पाकिस्तान के लोगों से उसे अच्छा प्यार मिला है। इससे पहले अंजू की शादी राजस्थान निवासी अरविंद से हुई थी। पाकिस्तान में नसरुल्ला से शादी के बाद अंजू के मैरिज सर्टिफिकेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अंजू ने कहा था कि बच्चों की याद आ गई। इसलिए भारत लौटी हैं।

 

First published on: Jun 03, 2024 03:55 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola