हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नासा ने दी भयानक सौर तूफान की चेतावनी, धरती पर छा जाएगा अंधेरा

नासा की चेतावनी के अनुसार, एक शक्तिशाली सौर तूफान पृथ्वी की तकनीकी प्रणालियों को प्रभावित कर सकता है। यह सौर ज्वाला 14 मई को चरम पर पहुंची थी और संचार से लेकर पावर ग्रिड तक पर असर डाल सकती है।

विज्ञापन

नासा ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में सौर गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इस सौर तूफान से पृथ्वी पर संचार, नेविगेशन सिस्टम और यहां तक कि बिजली ग्रिड भी बाधित हो सकते हैं। यह चेतावनी नासा के सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी द्वारा कैप्चर की गई वर्ष की सबसे शक्तिशाली सौर ज्वाला के बाद दी गई है।

दरअसल, शक्तिशाली X2.7 श्रेणी की सौर ज्वाला एक नए सक्रिय सनस्पॉट AR4087 से फूटी और 14 मई को अपने चरम पर पहुंच गई, जिससे यूरोप, एशिया और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में अस्थायी रेडियो ब्लैकआउट हो गया। अमेरिका स्थित राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (NOAA) के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में उच्च आवृत्ति संचार व्यवधान लगभग दस मिनट तक रहा।

वैज्ञानिक लगातार कर रहे निगरानी

सौर गतिविधियों पर नासा और NOAA के अंतरिक्ष मौसम पूर्वानुमान केंद्र लगातार निगरानी रख रहे हैं। नासा ने चेतावनी दी है कि आगे भी सौर ज्वालाएं अंतरिक्ष यात्रियों, उपग्रहों और पृथ्वी-आधारित प्रौद्योगिकियों जैसे GPS सिस्टम, नेविगेशन और पावर ग्रिड को प्रभावित कर सकती हैं।

विज्ञापन

क्या होती हैं सौर ज्वालाएं?

सौर ज्वालाएं सूर्य की सतह से विकिरण के अचानक तीव्र विस्फोट से उत्पन्न होती हैं, जो अक्सर सनस्पॉट गतिविधि से जुड़ी होती हैं। ये ज्वालाएं पृथ्वी पर मौजूद कई प्रणालियों को प्रभावित कर सकती हैं। ये उच्च-ऊर्जा वाली होती हैं और प्रकाश की गति से केवल 8 मिनट में पृथ्वी तक पहुंच जाती हैं। सूर्य से निकलने वाली यह तीव्र ऊर्जा और चार्ज कण (प्रोटॉन) जब पृथ्वी के वायुमंडल से टकराते हैं, तो इसे सौर तूफान कहा जाता है।

क्या पड़ेगा प्रभाव?

आज की दुनिया पूरी तरह टेक्नोलॉजी पर निर्भर है, जिसमें सैटेलाइट, बिजली ग्रिड और संचार प्रणाली शामिल हैं। ये सौर तूफान इन्हीं प्रणालियों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। 1859 में आया कैरिंगटन तूफान इतना शक्तिशाली था कि उसने टेलीग्राफ की तारों को जला दिया था। 2003 में आया हैलोवीन तूफान कैरिंगटन तूफान से दस गुना कमजोर था, फिर भी इसने सैटेलाइट की कक्षाओं को तहस-नहस कर दिया था। 2024 में आया गैनन तूफान भी सैटेलाइट प्रणालियों को बुरी तरह प्रभावित कर गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola