Earth Asteroid Collision Latest Update: शुक्र है भगवान का कि आफत टल गई। धरती पर बीती रात भूकंप और तूफान आने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन वह ‘काली’ रात गुजर गई। अमेरिका की स्पेस एजेंसी ने उस एस्ट्रॉयड को लेकर ताजा अपडेट दिया है, जो कल 15 सितंबर की रात को धरती से टकराने वाला था। 25000 मील यानी करीब एक लाख किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ON 2024 नामक एस्ट्रॉयड धरती से करीब 620000 मील दूर से गुजरा, लेकिन यह धरती से टकराया नहीं। ऐसे हालत नहीं बने कि इसकी दिशा बदल जाती। यह एस्ट्रॉयड 720 फुट बड़ा था, जो 2 क्रिकेट पिच जितना साइज है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल धरती सुरक्षित है, लेकिन इतना ही विशाल एस्ट्रॉयड अब साल 2036 में धरती की तरफ आएगा।
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने ट्रैक की स्पीड और साइड
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 सितंबर की रात को जब एस्ट्रॉयड धरती की तरफ आया तो नासा के नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम के वैज्ञानिकों ने इसकी स्पीड और साइड ट्रैक की। कैलिफोर्निया की जेट प्रपल्शन लैब (JPL) के रडार और ऑप्टिकल दूरबीनों के जरिए वैज्ञानिकों ने इस पर बारीकी से नजर बनाए रखी, लेकिन अंतरिक्ष में ऐसा कोई तूफान नहीं आया, जो इसकी साइड को बदल देता और रात गुजर गई। एस्ट्रॉयड भी सुरक्षित धरती के पास से गुजर गया। वैसे वैज्ञानिकों ने पहले ही कह दिया था कि इसकी बहुत तेज स्पीड और धरती से दूरी के कारण टकराव की संभावना नहीं है, लेकिन सोलर स्टॉर्म आया तो इसकी दिशा बदल सकती है। ऐसा हुआ नहीं और खतरा टल गया। हां, क्योंकि यह धरती के काफी करीब से गुजरा भी है तो इसकी तरंगों का असर पड़ा है।
अपोफिस टकराएगा और 2 चांद दिखेंगे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने का खतरा बना रहा है और आगे भी बना रहेगा। जी हां, एक और एस्ट्रॉयड धरती की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन यह एस्ट्रॉयड टकराएगा नहीं, बल्कि धरती की ग्रैविटी में आकर चांद बन जाएगा। फिर यह 2 महीने तक धरती की परिक्रमा करता रहेगा। इस दौरान लोगों को 50 से ज्यादा दिन रोज रात को 2 चांद नजर आएंगे। वहीं साल 2029 में अप्रैल के महीने में अपोफिस नामक एस्ट्रॉयड धरती की तरफ आएगा और धरती से इसके निश्चित ही टकराने का अलर्ट वैज्ञानिकों ने दिया है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) समेत कई इंटरनेशनल स्पेस एजेंसी इस एस्ट्रॉयड पर अपनी नजर बनाए हुए हैं, ताकि खतरा महसूस होते ही अलार्म बजाकर लोगों को अलर्ट किया जा सके।
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
7 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
17 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
19 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
21 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
22 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
23 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines