नासा के कई सैटेलाइट अंतरिक्ष में विचरण कर रहे हैं, जो अंतरिक्ष की दुनिया का अध्ययन करने में जुटे हैं। इन्हीं में से है नासा का स्पेसएक्स ड्रैगन एंड्योरेंस अंतरिक्ष यान है, जिसकी खिड़की से धरती की एक खूबसूरत तस्वीर क्लिक की गई।
नासा ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया। गत 27 अगस्त को स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के पास पहुंचा था, तब यह तस्वीर ली गई थी। इस तस्वीर को देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंतरिक्ष बाईं ओर है और पृथ्वी दाईं ओर है। केंद्र में जिब्राल्टर का नीला पानी है। दोनों तरफ यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप हैं, जो भूरे और हरे रंग के हैं। जमीन और समुद्र के ऊपर आकाश में छोटे-छोटे सफेद बादल छाए हुए हैं। देखने में धरती जन्नत से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है।
यह भी पढ़ें: मेक्सिको की संसद में दिखाई गई ‘एलियन’ की 1000 साल पुरानी लाश, वैज्ञानिकों ने किए चौंकाने वाले दावे
नासा ने खोजा धरती से बड़ा ग्रह
बता दें कि नासा ने धरती से कई प्रकाश वर्ष दूर एक बड़ा ग्रह खोज निकाला है। एक एक्सोप्लैनेट है, जिस पर काफी बड़ा महासागर है। यह पानी से भरा है और इस पर जीवन के संकेत भी मिल रहे हैं। इस ग्रह पर रसायन हैं। यह धरती से 8.6 गुना बड़ा है। नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप ने इसकी खोज की है। धरती से एजेंसी ने K2-18-बी ग्रह के वातावरण की जांच भी की है, जिसमें मीथेन और कार्बन-डाइ-ऑक्साइड समेत कार्बन के प्रभाव वाले अणु होने के बारे में भी जानकारी मिली है।
यह भी पढ़ें: ‘उस लड़की की कोई खास कीमत नहीं थी…’ अमेरिका में भारतीय छात्रा को पुलिस वाले ने मारी टक्कर, सामने आया वीडियो
जानिए क्या है K2-18-बी
K2-18-बी रहने योग्य इलाके में पाया जाता है। नासा का कहना है कि हो सकता है कि K2-18-बी एक हाइसीन एक्सोप्लैनेट हो। यह एक तारे K2-18 की परिक्रमा करता है। धरती से यह 120 प्रकाशवर्ष दूर स्थित है। धरती और नेपच्यून के बीच यह इलाका मिला है। नासा में यह काफी चर्चा का विषय है और इस पर अध्ययन जारी है। अगर इस ग्रह पर पानी और ऑक्सीजन मिल जाती है तो यह एक और धरती कहलाएगी और नासा की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
4 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
4 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
7 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
9 hrs agoLIVE: नीट छात्रा मौत केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर तीन घंटे हुई सुनवाई
9 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
16 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
19 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines