NASA Predicted Earth Asteroid 2024 YR4 Strike: अंतरिक्ष की दुनिया कई दुर्लभ चीजों से भरी है। ऐसी ही एक और दुर्लभ चीज वैज्ञानिकों ने खोज निकाली है, जो धरती के आस-पास मंडरा रही है। यह चीज कुछ और नहीं एस्टेरॉयड YR24 है, जो धरती पर आफत पर मंडरा रहा है। इस खोज ने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों में हड़कंप मचा रखा है। इसे लेकर अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा की भविष्यवाणी ने साइंस वर्ल्ड में खलबली मचा रखी है।
नासा ने इस एस्टेरॉयड का वीडियो भी दिखाया है और साल 2032 में इसके धरती से टकराने की संभावना जताई है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 22 दिसंबर 2032 को एस्टेरॉयड धरती के बेहद करीब होगा। हालांकि इसके धरती से टकराने की संभावना कम है, लेकिन अगर टकराव हुआ तो धरती पर भीषण तबाही मचा सकता है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डॉ. शशिभूषण पांडेय ने इस एस्टेरॉयड को लेकर उपरोक्त संभावनाएं जताई हैं।
DART से एस्टेरॉयड का रास्ता बदल सकती है नासा
यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के प्रोफेसर कोलिन स्नोडग्रास ने द गार्जियन को बताया कि यह एस्टेरॉयड साइज में ऐपोफिस एस्टेरॉयड जितना विशाल तो नहीं है, लेकिन टकराया तो धरती फट सकती है। इसे पहली बार 25 दिसंबर 2024 को देखा गया था और तब से इसकी निगरानी की जा रही है। इसका आकार करीब 150 फीट है और यह एक फुटबाल जैसा दिखता है। और यह 120000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंतरिक्ष में घूम रहा है।
अभी यह धरती से बेहद दूर है, इसलिए धुंधला-सा एक बिंदु जैसा नजर आ रहा है, लेकिन 22 दिसंबर 2032 को यह धरती के बेहद करीब आएगा। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र संघ और इसरो इस एस्टेरॉयड की लगातार निगरानी कर रही है, क्योंकि यह एस्टेरॉयड पूरे शहर को खत्म करने की हिम्मत रखता है। नासा ने DART (Double Asteroid Redirection Test) टेक्निक से इसे धरती की ओर बढ़ने से रोकने की संभावना जताई है।
धरती से टकराव की कितने प्रतिशत संभावना?
प्रोफेसर कोलिन स्नोडग्रास से मिले अपडेट के अनुसार, नासा के वैज्ञानिक कहते हैं कि एस्टेरॉयड के धरती से टकराने की संभावना 1.9 प्रतिशत है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज के अनुसार, अब 1.9% संभावना है कि एस्टेरॉयड अगले 10 साल में पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। 2032 में टकराव की संभावना 1.6% से बढ़कर 1.9% हो गई है। 98.1% संभावना है कि एस्टेरॉयड टारगेटसे चूक जाएगा।
2024 YR4 नाम के इस क्षुद्रग्रह का व्यास 130 से 330 फीट के बीच है। और ज्यादा डेटा उपलब्ध होने पर इन अनुमानों में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। संयुक्त राष्ट्र संघ का ग्रह रक्षा संगठन इस एस्टेरॉयड की निगरानी कर रहा है। रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के डॉ. रॉबर्ट मैसी कहते हैं कि फिलहाल दुनिया घबराए नहीं। अगर टकराव का खतरा बढ़ा तो अलर्ट कर दिया जाता है। अंतरिक्ष वैज्ञानिक समस्या का समाधान तलाश रहे हैं।
संबंधित खबरें
डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
9 mins agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
22 mins ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
8 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
10 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
11 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
13 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
13 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
14 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
16 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines