NASA Latest Alert: नासा ने अलर्ट जारी किया है कि दो क्षुद्रग्रह तेजी से धरती की ओर आ रहे हैं। 24 सितंबर की रात को ये धरती के बिल्कुल पास से गुजरेंगे। नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला के अनुसार 2020 GE और 2024 RO11 नामक दो बड़े क्षुद्रग्रह सुरक्षित तौर पर धरती के काफी नजदीक से गुजरेंगे। टकराव के जोखिम से वैज्ञानिकों ने पूरी तरह इन्कार किया है। खगोलविद दूरबीन की मदद से इनके ऊपर नजर रख रहे हैं। दोनों में से एक का आकार हवाई जहाज के बराबर है। दोनों एस्टेरॉयड 72 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के पास से गुजरेंगे।
यह भी पढ़ें:हाफ पैंट वाली गोल्ड मेडलिस्ट ‘नानी’ कौन? कैसे तय किया घुटनों के दर्द से Weighlifting का सफ़र
24 सितंबर 2024 की रात को ये पृथ्वी के बिल्कुल पास से गुजरने वाले हैं। क्षुद्रग्रह 2020 GE का आकार छोटा है। जिसका व्यास लगभग 26 फीट बताया जा रहा है। जो बस के आकार का है। यह चांद की कक्षा से आगे निकलकर धरती के पास से गुजरेगा। वहीं, क्षुद्रग्रह 2024 RO11 का व्यास 120 फीट है, जो धरती से 4850000 मील (7805318.4 KM) की दूरी से गुजरेगा। यह दूरबीन के बिना दिखाई नहीं देगा। वहीं, नासा के अनुसार 25 सितंबर को एक और क्षुद्रग्रह भी धरती के पास से गुजरेगा। इसका नाम 2024 RK7 है, जिसका व्यास लगभग 100 फीट है। इसके भी धरती से टकराने के आसार नहीं हैं। सुरक्षित रूप से पृथ्वी के पास से गुजर जाएगा। यह 2024 RO11 से छोटा है।
बिना दूरबीन भी दिख जाते हैं उल्का पिंड
पिछले कुछ दिन से लगातार कोई न कोई एस्टेरॉयड धरती की तरफ आ जाता है। जिसके बाद वैज्ञानिक अलर्ट जारी करते हैं। बता दें कि एस्टेरॉयड खनिज पदार्थों और धातु का मिश्रण होते हैं। दिखने में ये चट्टान जैसे होते हैं। एस्टेरॉयड ग्रहों की परिक्रमा के दौरान धरती के करीब से गुजरते हैं तो कुछ घूमते-घूमते वायुमंडल में भी आ जाते हैं। तब इनको उल्का पिंड के तौर पर जाना जाता है। लोगों को ये नंगी आंखों (बिना दूरबीन) से भी नजर आ जाते हैं। आकाश में ये उल्का पिंड चमकीली रोशनी के तौर पर दिखते हैं। एस्टेरॉयड सौर मंडल के अवशेष हैं, जो 4.6 बिलियन वर्ष पहने बने थे। जब ग्रह अपने आकार में आ रहे थे, तब मिट्टी और गैस के कण आपस में टकराकर छोटे-छोटे टुकड़ों में तब्दील हो गए। बाद में इनको एस्टेरॉयड कहा जाने लगा।
यह भी पढ़ें:हेल्थ इंश्योरेंस कस्टमर्स सावधान! 3.1 करोड़ लोगों का डेटा, मेडिकल रिपोर्ट और मोबाइल नंबर लीक
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
4 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
14 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
16 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
18 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
19 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
20 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines