NASA New Moon Mission: अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा एक और मून मिशन शुरू करेगी। नासा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना पर काम कर रहा है। नासा ने अपने इस नए प्रोजेक्ट को आर्टेमिस नाम दिया है। इस प्रोजेक्ट का मकसद चंद्रमा पर स्थायी मानव बस्ती बसाना और चंद्रमा पर मौजूद सभी संसाधनों का उपयोग सुनिश्चित करना है, लेकिन इस प्रोजेक्ट की सफलता चंद्रमा तक संसाधन पहुंचाने की क्षमता पर निर्भर करेगा।
नासा आर्टेमिस प्रोजेक्ट के तहत ही लूनर साउथ पोल ऑक्सीजन पाइपलाइन (L-SPOP) बिछाएगा, जिसका उद्देश्य आर्टेमिस प्रोजेक्ट के लिए चंद्रमा की सतह में क्रांतिकारी बदलाव लाना है। नासा ने चांद की रेगोलिथ से ऑक्सीजन और चांद की बर्फ से पानी निकालने की तकनीक विकसित करने में इन्वेस्टमेंट कर दिया है और अब नासा गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट में निवेश करेगा।
ऑक्सीजन को कंटेनरों में चांद तक पहुंचाया जाएगा
साल 2026 तक नासा आर्टेमिस प्रोजेक्ट के तहत गैस पाइपलाइन मिशन को पूरा करने का लक्ष्य तय सकता है। वर्तमान में नासा ऑक्सीजन को बोतलबंद करने और तरल रूप में स्टॉक कर रहा है। इन कंटेनरों को चंद्रमा की सतह पर ले जाया जाएगा। हालांकि ऐसा करना काफी महंगा साबित होगा, लेकिन अगर नासा ऐसा करने में कामयाब हो गया तो चंद्रमा पर इंसानों की बस्ती बसाने का सपना पूरा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
नासा ने 5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने की कल्पना की है। L-SPOP के तहत नासा चंद्रमा की रेगोलिथ से पैदा हुई धातुओं का उपयोग करके रोबोट बनाएगा। लगभग 2 किलोग्राम प्रति घंटा ऑक्सीजन प्रवाहित की जाएगी। इससे चंद्रमा पर रहने के लिए आवश्यक न्यूनतम बिजली की आपूर्ति भी होगी। इससे 10 साल से ज्यादा समय तक इंसान चंद्रमा पर पर निवास कर सकेंगे, बिना किसी दिक्कत के।
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
6 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
9 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
10 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
14 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
19 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
20 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
20 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
20 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
20 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines