2024 RJ16 Plane Sized Asteroid: नासा ने चेतावनी जारी की है कि धरती की ओर तेजी से दो एस्टेरॉयड आ रहे हैं। 2 अक्टूबर को ये क्षुद्रग्रह धरती के बिल्कुल पास से गुजरने वाले हैं। हालांकि दोनों एस्टेरॉयड धरती से सुरक्षित दूरी से गुजर जाएंगे। इनसे कोई खतरा पृथ्वी को नहीं है। नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला ने इसको लेकर पुष्टि की है। पृथ्वी के नजदीक से जो पहला क्षुद्रग्रह गुजरने वाला है, उसे 2024 RO2 नाम दिया गया है। इसका व्यास लगभग 110 फीट बताया जा रहा है। जो एक कमर्शियल प्लेन के साइज का है। यह धरती से लगभग 999000 मील (1607734KM) की दूरी से गुजरेगा। खगोलीय दृष्टि से ये दूरी भले ही कम हो, लेकिन नासा का कहना है कि इससे धरती को किसी तरह के नुकसान का खतरा नहीं है।
यह भी पढ़ें- कहानी उस संत की, जिन्होंने गांधी जी को गिफ्ट किए थे 3 बंदर, दुनिया को दिया शांति का संदेश
यह एस्टेरॉयड 20546 मील (33065KM) प्रति घंटा की रफ्तार से धरती की ओर आ रहा है। 2 अक्टूबर को यह धरती के बिल्कुल पास से गुजरेगा। वहीं, दूसरा क्षुद्रग्रह 2024 RJ16 है। जिसका व्यास करीब 75 फीट है। यह हमारे ग्रह से लगभग 4320000 मील (6952366KM) की दूरी से गुजरेगा। यह पृथ्वी की ओर लगभग 15497 मील (24940KM) प्रति घंटा की रफ्तार से आ रहा है। नासा लगातार इन क्षुद्रग्रहों के ऊपर नजर रख रहा है।
कुछ दिन पहले धरती के पास से गुजरा था 2024 ON
धरती के पास से अक्सर छोटे-मोटे एस्टेरॉयड गुजरते रहते हैं। अधिकतर से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं होता। जिसके बाद अलर्ट भी जारी नहीं किया जाता। कुछ दिन पहले 2024 ON नाम का एस्टेरॉयड गुजरा था। NASA के मुताबिक इस एस्टेरॉयड की रफ्तार 40233 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो 15 सितंबर को पृथ्वी से लगभग 997793 किलोमीटर दूर से आसानी से गुजर गया था। 17 सितंबर को यह एस्टेरॉयड पृथ्वी के सबसे निकटतम बिंदु पर आ गया था। इस एस्टेरॉयड को हाल ही में नासा ने खोजा था। वैज्ञानिकों के अनुसार इसे द वर्चुअल टेलीस्कोप की मदद से देखा जा सकता था।
यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी नहीं, ये चेहरे थे भारतीय नोट की पहली पसंद; आजादी के 22 साल बाद छपी तस्वीर
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 की तीव्रता से हिली धरती
2 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
6 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
7 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
8 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
9 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
12 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
14 hrs agoLIVE: ‘इन्फ्लुएंसर’ हरीश सुसाइड केस में यूट्यूबर गिरफ्तार
16 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
16 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines