सुनीता विलियम्स के साथ स्पेस में फंसे अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एक एस्ट्रोनॉट ने जो जानकारी दी है वो कान खड़े करने वाली है। इस एस्ट्रोनॉट ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अजीब आवाजें आने की बात कही है। ये आवाजें जब सुनी गईं उसके अगले ही दिन इस स्पेसक्राफ्ट को धरती पर वापसी के लिए सफर की शुरुआत करनी थी।
एस्ट्रोनॉट बुच विलमोर ने ह्यूस्टन में स्थित जॉनसन स्पेस सेंटर से रेडियो पर इस शोर के बारे में जानकारी मांगी थी। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग में विलमोर फोन के स्पीकर इस तरह रखते हैं ताकि मिशन कंट्रोल वह शोर सुन सके जो स्पेसक्राफ्ट से आ रहा था। विलमोर के रेडियो से थोड़े-थोड़े अंतराल पर अजीब आवाजें सुनाई दीं।
शुरू कर दी गई है साउंड की जांच
मिशन कंट्रोल पहले तो कुछ समझ नहीं पाया जिसके बाद विलमोर ने कहा कि मैं एक बार फिर ऐसा करूंगा (आवाज सुनाने की कोशिश) और आप सबको सिर खुजाने का मौका दूंगा ताकि आप यह पता लगा सकें कि आखिर चल क्या रहा है। इसके बाद विलमोर ने साउंड फिर से प्ले किया। मिशन कंट्रोल ने जांच शुरू कर दी है, जल्द ही इसके बारे में जानकारी साझा की जाएगी।
ये भी पढ़ें: जल्द ही भारत में भी मिलेगा फ्लाइट में इंटरनेट! हाईटेक काम कर रहा है ISRO
खुद धरती पर आएगा स्टारलाइनर
विलमोर के अनुसार यह साउंड स्पेसक्राफ्ट में लगे स्पीकर से आ रहा था। बता दें कि बोइंग का स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट अब इंटरनेशल स्पेस स्टेशन से हटने वाला है। इसे ऑटोपायलट की मदद से धरती पर वापस लाने की प्लानिंग है। इसका मतलब यह है कि इसे कोई एस्ट्रोनॉट धरती पर नहीं लाएगा बल्कि यह खुद वापसी करेगा। ये न्यू मेक्सिको के रेगिस्तान में टचडाउन करेगा।
ये भी पढ़ें: Audi के बॉस Fabrizio Longo की मौत, 700 फीट गहरी खाई में मिली डेडबॉडी
बता दें कि बुच विलमोर इस समय सुनीता विलियम्स के साथ स्पेस में फंसे हुए हैं। पहले योजना बनाई जा रही थी कि दोनों को स्टारलाइनर से वापस लाया जाएगा। लेकिन नासा के अनुसार अगले साल फरवरी तक दोनों को वापस लाना बहुत खतरनाक होगा। सुनीता और बुच जून में एक सप्ताह की ट्रिप पर निकले थे लेकिन, तकनीकी समस्याओं के चलते अभी तक वहीं फंसे हैं।
ये भी पढ़ें: सुरंग में मिले 6 शव, रोंगटे खड़े कर देगी ऑटोप्सी रिपोर्ट; हमास ने कैसे की हत्या?
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
1 hr agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
2 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
2 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
3 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
8 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
8 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
9 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
9 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
10 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines