लोकतंत्र में मतदान का अधिकार कितना महत्वपूर्ण है, इसकी एक शानदार मिसाल अंतरिक्ष से सामने आई है. भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन सहित तीन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी से 400 किलोमीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. अनिल मेनन के साथ उनके दो अन्य साथी ल्यूक डेलाने और जेसिका वाटकिंस ने भी इस चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया. तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में रहते हुए डिजिटल मतदान पत्र भरा और उसे पूरी तरह सुरक्षित तरीके से चुनाव अधिकारियों तक पहुंचाया.
सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
अनिल मेनन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी इस अनोखी वोटिंग का अनुभव साझा किया. उन्होंने लिखा, “जी हां, आप अंतरिक्ष से भी मतदान कर सकते हैं! अमेरिका के चालक दल के तीनों सदस्यों को अंतरिक्ष स्टेशन से मतदान करने का विशेषाधिकार प्राप्त हुआ. हमने एक डिजिटल मतदान पत्र भरा और उसे चुनाव अधिकारियों को सुरक्षित रूप से भेज दिया.” धरती से सैकड़ों किलोमीटर दूर शून्य गुरुत्वाकर्षण में रहने के बावजूद तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने यह साबित किया कि कोई भी दूरी किसी नागरिक को उसके लोकतांत्रिक अधिकार और जिम्मेदारी से अलग नहीं कर सकती.
1997 से जारी है यह परंपरा
अनिल मेनन 14 जुलाई को रूसी सोयुज स्पेसक्राफ्ट के ज़रिए आईएसएस पहुंचे थे, जबकि जेसिका वॉटकिंस और ल्यूक डेलाने 1 अक्टूबर को स्पेसएक्स मिशन के ज़रिए इस ऑर्बिटल लैब का हिस्सा बने. अंतरिक्ष से वोट डालने की यह व्यवस्था कोई नई नहीं है, बल्कि लगभग तीन दशकों से चली आ रही है. टेक्सास ने वर्ष 1997 में एक कानून बनाकर अंतरिक्ष मिशन पर तैनात क्रू मेंबर्स को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से वोट डालने की मंज़ूरी दी थी. इस सफल प्रक्रिया ने साबित कर दिया कि मिशन चाहे कितना भी दूर हो, लोकतंत्र में हर नागरिक का वोट मायने रखता है.
जानें अंतरिक्ष से कैसे किया मतदान?
अंतरिक्ष से वोटिंग के लिए एक बेहद सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है. वोट डालने से पहले बैलेट को पूरी तरह एन्क्रिप्ट किया जाता है, ताकि गोपनीयता बनी रहे और सिर्फ संबंधित एस्ट्रोनॉट व अधिकृत चुनाव अधिकारी ही इसे खोल सकें. यह डेटा नासा के ‘नियर स्पेस नेटवर्क’ के ज़रिए धरती पर भेजा जाता है, जिसका संचालन मैरीलैंड स्थित गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर करता है. तीनों अंतरिक्ष यात्रियों के वोट टेक्सास की हैरिस काउंटी के चुनाव अधिकारियों को भेजे गए, जहाँ नासा का जॉनसन स्पेस सेंटर और मिशन कंट्रोल स्थित है.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
1 hr ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
2 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
5 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
5 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
5 hrs agoसीनेट चुनाव में हारे ट्रंप, डेमोक्रेट्स को बहुमत; नतीजों में पिछड़ी पार्टी
5 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
14 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
15 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines