हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या मंगल ग्रह पर मनाना चाहते हैं छुट्ट‍ियां? तो आपके ल‍िए है NASA का बंपर ऑफर, सैलरी भी म‍िलेगी

NASA America Mars Mission 2030 Update: नासा को अपने मार्स मिशन के लिए वॉलंटियर्स चाहिएं। अंतरिक्ष की सैर करने के साथ-साथ सैलरी भी मिलेगी। हालांकि मिशन 2030 तक जाएगा, लेकिन मिशन की तैयारी कराने के लिए अभी से आवेदन मांग लिए गए हैं। ऐसे में अगर आप मंगल ग्रह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, नासा के इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन
नासा ने रोवर को धरती पर जीवन की तलाश के लिए भेजा है।

NASA America Invited Volunteers Application: क्‍या आप भी धरती की जगहों पर घूम कर बोर हो चुके हैं? और ब्रह्मांड में क‍िसी और ग्रह पर कुछ समय ब‍िताना चाहते हैं, तो अमेर‍िकी स्‍पेस एजेंसी नासा के पास आपके ल‍िए एक सुनहरा मौका है। मंगल ग्रह पर एक साल ब‍िताने का मौका। वो भी सैलरी के साथ।

जी हां, आपने ब‍िल्‍कुल सही सुना है। दरअसल NASA को अपने मंगल म‍िशन (Mars Mission) के ल‍िए 4 वॉल‍ियंटर्स चाह‍िए, जो एक साल तक एक ऐसी जगह पर रहेंगे, जो हुबहू मंगल ग्रह जैसी होगी। यहां का वातावरण भी लाल ग्रह के मुताब‍िक ही तैयार क‍िया जाएगा। नासा 2030 में इंसानों को मंगल पर भेजने की तैयारी कर रहा है।

 

2030 तक लॉन्च होगा प्रोग्राम

जानकारी म‍िली है क‍ि अमेर‍िकी स्‍पेस एजेंसी को ऐसे लोग चाह‍िए, जो एक साल तक मंगल या उसके 3डी मॉडल पर रह सकें। यह तय है क‍ि इस दौरान आप पूरी दुन‍िया से कट जाएंगे और नासा को छोड़कर धरती के लोगों से कोई संपर्क नहीं रहेगा। अमेर‍िका ह्यूस्‍टन में जॉनसन स्‍पेस सेंटर में शुरू हुआ यह प्रोग्राम नासा के Chapea Program का ह‍िस्‍सा है, जो क्रू के स्‍वास्‍थ्‍य और उनके प्रदर्शन को आंकने के ल‍िए शुरू क‍िया गया है। इस प्रोग्राम के तहत तैयार हुए लोग मंगल ग्रह पर कदम रखने वाले पहले इंसानों में शाम‍िल होंगे। अगर सब ठीक रहा तो 2030 की शुरुआत में इस प्रोग्राम को लॉन्‍च कर द‍िया जाएगा।

1700 स्‍क्‍वायर फीट की जगह

नासा के मुताब‍िक वॉल‍ियंटर्स को 1700 वर्ग फीट की एक जगह में रहना होगा। इसका नाम मार्स ड्यून अल्‍फा है। यहां पर वह सारी चुनौत‍ियां मौजूद होंगी, जो मंगल ग्रह पर हैं। आपके पास बहुत ही कम साधन होंगे। आपको द‍िए गए उपकरण कभी भी फेल हो सकते हैं। कम्‍युन‍िकेशन करने में लंबा समय लग सकता है। साथ ही वहां के वातावरण को लेकर दबाव भी आपको झेलना होगा। इस दौरान क्रू को स्‍पेस वॉक, रोबोट‍िक ऑपरेशन समेत मंगल ग्रह पर आने वाली अन्‍य चुनौत‍ियों की ट्रेन‍िंग दी जाएंगी।

 

क‍ितनी म‍िलेगी सैलरी

इस म‍िशन के ल‍िए चुने गए 4 लोगों को क‍ितनी सैलरी या भुगतान म‍िलेगा, इसका खुलासा तो अभी नासा ने नहीं क‍िया है। लेकि‍न यह तय है क‍ि इन लोगों को ‘मंगल’ पर एक साल ब‍िताने के सुनहरे अवसर के बदले अच्‍छा भुगतान करना होगा। म‍िशन का प्रबंधन देख रहे लोगों का पूरा फोकस इस बात पर है क‍ि सही लोगों का चयन हो। इनके ल‍िए इंजन‍ियर‍िंग, मैथ्‍स, बायोलॉजी, फ‍िजि‍कल या कंप्‍यूटर साइंस में ड‍िग्री होना जरूरी है। आवेदन की आख‍िरी तारीख 2 अप्रैल है।

ये शर्तें करनी होंगी पूरी

इंजीन‍ियर‍िंग की ड‍िग्री के साथ पायलट के पास 1000 घंटे का अनुभव होना चाह‍िए। साथ ही वह पूरी तरह से हेल्‍दी हो। उसकी उम्र 30 से 55 साल हो और वह स्‍मोक न करता हो। एजेंसी का कहना है क‍ि आवेदक में जो सबसे जरूरी चीज होनी चाह‍िए वह है क‍ि कुछ रोमांचक करने के ल‍िए तत्‍पर हो। ट्रेन‍िंग के बाद क्रू को अगले साल मंगल ग्रह जैसे वातावरण में रहने का मौका द‍िया जाएगा। इस प्रोग्राम के पहले म‍िशन के तहत चार लोग इसी साल अगस्‍त में एक साल के ल‍िए रहने के ल‍िए जाएंगे।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें