---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

फिर ‘भूकंप-तूफान’ आने का अलर्ट; आज 28 लाख मील की रफ्तार से धरती की तरफ आ रहा 130 फुट का Asteroid?

NASA Alert for Asteroid: नासा ने एक बार फिर अलर्ट दिया है कि 3 विशालकाय एस्ट्रॉयड धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं और इनके धरती से टकराने की संभावना है। इन तीनों के साइज और स्पीड को लेकर भी जानकारियां सामने आई हैं।

---विज्ञापन---

Asteroid May Strike to Earth Today: अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एक बार फिर दुनिया के लिए चेतावनी जारी की है। ताजा अलर्ट के मुताबिक, धरती से आज फिर 3 एस्ट्रॉयड टकरा सकते हैं, जिस कारण धरती पर जलजला आ सकता है। भीषण तूफान और भूकंप आने का खतरा भी मंडरा रहा है। कोई प्राकृतिक आपदा धरती के किसी हिस्से के विनाश का कारण बन सकती है। ऐसे में नासा ने पूरी दुनिया के लोगों को सतर्क रहने को कहा है। साथ ही नासा के वैज्ञानिक इन एस्ट्रॉयड की स्पीड पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

 

---विज्ञापन---


टकराव न हुआ तो कंपन जरूर महसूस होगा

नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला (JPL) 20 सितंबर को पृथ्वी के निकट से गुजरने वाले तीनों एस्ट्रॉयड पर बारीकी से नजर रख रही है। हालांकि यह एस्ट्रॉयड धरती के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करेंगे, लेकिन अगर अंतरिक्ष की दुनिया में अचानक कोई हलचल हो गई या सौर तूफान आ गया तो इन एस्ट्रॉयड की दिशा बदल सकती है, जो धरती की तरफ जा सकते हैं। इन एस्ट्रॉयड के नाम 2024 RJ1, RH14, RD15 हैं, जो आज रात किसी भी समय धरती के पास से गुजर सकते हैं। अगर टकराव नहीं हुआ तो भी इनके पास से गुजरने पर कंपन महसूस होगा।

---विज्ञापन---

 

तीनों एस्ट्रॉयड के साइज और स्पीड यह होगी

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, पहला एस्ट्रॉयड 2024 RJ1 करीब 130 फीट चौड़ा है। यह पृथ्वी से 3,660,000 मील की दूरी से गुजरेगा। यह दूरी वैज्ञानिकों को इसके रास्ते और इसकी संरचना का बारीकी से अध्ययन करने का मौका देगी। दूसरा एस्ट्रॉयड 2024 RH14 करीब 60 फीट चौड़ा है। यह 1,730,000 मील की दूरी से उड़ते हुए धरती के करीब आएगा। तीसरा एस्ट्रॉयड 2024 RD15 करीब 51 फीट चौड़ा है। यह पृथ्वी से करीब 4,450,000 मील दूर होगा। तीनों से हालांकि ज्यादा बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन इनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 20, 2024 09:48 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola