हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अलर्ट! भीषण ‘भूकंप-तूफान’ के लिए तैयार रहें; आज 4500000 मील की रफ्तार से धरती की ओर आ रहे 2 Asteroid?

NASA America Latest Alert: अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एक बार फिर 2 एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि इनसे धरती को कोई खतरा नहीं है, लेकिन वैज्ञानिकों ने कुछ घटनाएं होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Earth Asteroid Collision

Asteroids Earth Collision Today: धरती पर पिछले कई दिन से एस्ट्रॉयड की खूब बारिश हो रही है। आए दिन कोई न कोई एस्ट्रॉयड धरती की तरफ आ जाता है और वैज्ञानिकों को खतरा महसूस होने लगता है। एक बार फिर 2 एस्ट्रॉयड धरती की तरफ बढ़ रहे हैं। आज 24 सितंबर की रात को दोनों एस्ट्रॉयड धरती के काफी पास से गुजरेंगे। हालांकि दोनों के धरती से टकराने से संभावनाएं बेहद कम हैं, लेकिन फिर भी वैज्ञानिकों ने इनके धरती के करीब से गुजरने पर कंपन महसूस होने, भूकंप-तूफान जैसी घटनाएं होने की आशंका जताई है। इन एस्ट्रॉयड को धरती के पास से गुजरते हुए देखा भी जा सकता है।

 

स्पेशल दूरबीन से देखे जा सकते एस्ट्रॉयड

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक एस्ट्रॉयड का नाम 2024 RO11 है, जो करीब 120 फुट का है और यह धरती के करीब 4580000 मील की रफ्तार से आ रहा है। दूसरे एस्ट्रॉयड का नाम 2020GE है, जो करीब 26 फुट का है, जो करीब 410000 मील दूर से धरती के करीब से गुजरेगा। यह दूसरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से थोड़ी ज्यादा है। नासा की जेट प्रोपल्शन लैब इन एस्ट्रॉयड पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि दोनों एस्ट्रॉयड से धरती को कोई खतरा नहीं, लेकिन स्पेशल दूरबीन से लोग इनकी झलक देख सकते हैं। कल 25 सितंबर की रात को भी एक एस्ट्रॉयड 2024 RK7 धरती के करीब से गुजरेगा और यह करीब 100 फीट व्यास का है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:हेल्थ इंश्योरेंस कस्टमर्स सावधान! 3.1 करोड़ लोगों का डेटा, मेडिकल रिपोर्ट और मोबाइल नंबर लीक

क्या हैं एस्ट्रॉयड और कैसे बनते हैं?

बता दें कि एस्ट्रॉयड धातु और खनिज पदार्थों का मिश्रण होते हैं और चट्टान जैसे दिखते हैं। एस्ट्रॉयड ग्रहों की परिक्रमा करते रहते हैं। कुछ एस्ट्रॉयड धरती के करीब से गुजरते हैं तो कुछ घूमते-घूमते धरती के वायुमंडल में आ जाते हैं, तब इन्हें उल्का पिंड कहते हैं और लोगों को यह नंगी आंखों से भी नजर आ जाते हैं। इन उल्का पिंडों को आकाश में चमकीली रोशनी के रूप में देखा जा सकता है। एस्ट्रॉयड सौर मंडल के अवशेष हैं, जो 4.6 बिलियन वर्ष पहने बन गए थे। जब ग्रह अपने आकार में आ रहे थे, तब मिट्टी और गैस के कण आपस में टकराकर ग्रहों के छोटे-छोटे टुकड़े बन गए, जिन्हें एस्ट्रॉयड कहा जाता है। ज्यादातर एस्ट्रॉयड बृहस्पति ग्रह की बेल्ट में रहते हैं, जिसकी ग्रैविटी ने इन एस्ट्रॉयड को ग्रह बनने नहीं दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:हाफ पैंट वाली गोल्ड मेडलिस्ट ‘नानी’ कौन? कैसे तय किया घुटनों के दर्द से Weighlifting का सफ़र

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola