हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Nairobi में भीषण आग के वीडियो आए सामने, गैस प्लांट में धमाका, 3 की मौत और 300 घायल

Kenyan Capital Nairobi Explosion Videos: केन्या की राजधानी नैरोबी में एक प्लांट में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
जोरदार धमाके के बाद इतनी भीषण आग लगी कि लोगों में अफरा तफरी मच गई थी।

Nairobi Explosion Video Viral Latest Update: केन्या की राजधानी नैरोबी में गैस प्लांट में हुए जोरदार धमाके और उसके बाद लगी भीषण आग के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें आग की विकराल लपटें तबाही का मंजर बयां कर रही हैं।

आग में झुलसने से 3 लोगों की मौत हुई है। वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। धमाका गुरुवार रात हुआ। प्लांट रिहायशी इलाके में था, जिसमें लगे सिलेंडर फट गए, लेकिन सिलेंडर क्यों फटे अभी इसकी वजह सामने नहीं आई है।

 

आसमान तक में दिखाई दीं आग की लपटें

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नैरोबी के एम्बाकासी जिले में गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे (20:30 GMT) गैस के सिलेंडर लेकर जा रही लॉरी में विस्फोट हो गया, जिससे आग का एक बड़ा गोला बन गया और उसने पूरे प्लांट को अपनी चपेट में लिया।

विज्ञापन

धमाका इतना जोरदार था कि आसमान में दूर तक आग की लपटें लोगों ने देखीं। वहीं शहर में दूर-दूर तक जमीन में कंपन महसूस किया गया था। आस-पास लोगों में भी अफरा तफरी मच गई थी। लोगों घरों से बाहर निकल गए थे।

 

मृतकों में बच्चा शामिल, घायलों में भी 25 बच्चे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग की चपेट में कई घर, ऑफिस और कारें भी आ गईं। वहीं पूरा प्लांट जलकर राख हो गया। एम्बाकासी पुलिस प्रमुख वेस्ले किमेटो ने कहा कि विस्फोट में मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

विज्ञापन

वहीं केन्या रेड क्रॉस सोसायटी के अनुसार, उनकी टीम ने 271 लोगों को अस्पताल पहुंचाया और 27 घायलों का मौके पर ही इलाज किया गया। घायलों में कम से कम 25 बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने पूरा इलाका खाली करा लिया है। सरकार की ओर से घायलों को हरसंभव मदद दी जा रही है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola