Mysteries Ocean discover Scientists found huge Ocean 700 km below earth surface: वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के नीचे एक विशाल महासागर के अस्तित्व का खुलासा किया है। रिसर्च दल की टीम को पृथ्वी की सतह से 700 किमी नीचे पानी का अथाह भंडार मिला है ।अगर इस विशाल महासागर के आकार की बात करें तो यह धरती के सभी महासागरों से तीन गुना बड़ा है।
रिंगवुडाइट एक स्पंज की तरह करता है काम
बतादें कि इवान्स्टन, इलिनोइस में नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक पानी की उत्पत्ति का पता लगा रहे थे। पानी कहां से निकाला पानी की उत्पत्ति का कारण क्या है। इसकी खोज करते-करते वैज्ञानिकों को पृथ्वी की सतह से 700 किलोमीटर नीचे रिंगवुडाइट की नीली चट्टान के भीतर छिपा हुआ विशाल महासागर मिल गया। रिसर्च दल में शामिल स्टीव जैकबसेन ने रिंगवुडाइट को एक स्पंज की तरह बताया है। स्टीव जैकबसेन के अनुसार रिंगवुडाइट की क्रिस्टल संरचना कुछ इस तरह की बनीं हुई है जो कि पानी को सोख लेता है।
रिसर्च दल के सदस्य स्टीव ने दी जानकारी
स्टीव जैकबसेन ने कहा कि उन्हें लगता है कि वो पूरी पृथ्वी के जल चक्र के सबूत को देख रहे हैं,जो इंसानों के रहने योग्य ग्रह की सतह पर तरल पानी की विशाल मात्रा के बारे में समझाने में हमारी मदद करता है। वहीं पृथ्वी के 410 किमी से लेकर 660 किमी की गहराई में मेंटल संक्रमण एरिया में खनिजों की उच्च जल भंडारण क्षमता एक गहरे H2O भंडार की संभावना को दर्शाती है।जो horizontal रूप से बहने वाले मेंटल के निर्जलीकरण और पिघलने का कारण बन सकती है। वैज्ञानिकों ने कहा, हमने उच्च दबाव वाले प्रयोगशाला प्रयोगों, संख्यात्मक मॉडलिंग और भूकंपीय पी-टू-एस रूपांतरणों के साथ संक्रमण क्षेत्र से निचले मेंटल में डाउनवेलिंग के प्रभावों की जांच की। जो इस बात का पर्याप्त सबूत है कि पृथ्वी पर पानी की उत्पत्ति अंदर से ही हुई है ।
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 hr agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
13 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
16 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
16 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines