Tipu Sulatan Sword Auction: ब्रिटेन के लंदन में टीपू सुल्तान की तलवार को खरीदने वाला अभी तक कोई नहीं मिला है। मैसूर के टीपू सुल्तान की यह तलवार क्रिस्टी की नीलामी में बेचने के लिए रखी गई थी। इस तलवार को पूर्व ब्रिटिश गवर्नर जनरल कॉर्नवालिस को गिफ्ट में दिया गया था। इस तलवार की अनुमानित कीमत 15 से 20 करोड़ रुपए रखी गई थी। कार्नवालिस ने यह तलवार करीब 325 साल से लंदन में अपने परिवार के पास रखी है। तलवार की कीमत ज्यादा होने की वजह से इसकी बोली नहीं लग पाई। उम्मीद जताई जा रही थी कि इसे मध्य पूर्व का एक संग्रहालय खरीद लेगा, लेकिन किसी ने भी इसे खरीदने में रुचि नहीं दिखाई।
क्या खास है तलवार में
रिपोर्ट्स के मुताबिक टीपू सुल्तान के बेडरूम में यह तलवार रखी हुई थी। टीपू की पहली तलवार 23 मई 2023 को 141 करोड़ में बिकी थी। कार्नवालिस के वंशज अब इस तलवार को भी नीलाम करना चाहते हैं। कार्निवालिस के परिवार ने अब अपने आलीशान घर और दो तलवारें बिक्री के लिए रखीं हैं। दूसरी तलवार में रत्न जड़े हुए हैं और वह मीनाकारी वाली है। यह बहुत ही खूबसूरत तलवार है, जिसपर कुरान की आयतें भी खुदी हुई हैं।
ये भी पढ़ें-Adultery-Gay Sex फिर से होगा ‘क्राइम’!, संसदीय पैनल ने बनाया कानून सुधार का ड्राफ्ट
क्या है इसकी वजह
बता दें कि टीपू सुल्तान ने मैसूर को बचाने की लड़ाई लड़ते हुए 1799 में अंग्रेजों से हार गए थे। 4 मई 1799 को जंग के दौरान टीपू की मौत हो गई थी। उसकी मौत के वक्त कार्नवालिस भारत में गवर्नर जनरल था। टीपू की मौत के बाद उनके राज्य पर अंग्रेजों का कब्जा हो गया था। इसके बाद अंग्रेज अफसरों को उसके कई निजी हथियार तोहफे में गए। लंदन में नीलाम होने वाली तलवार टीपू सुल्तान को बेहद पसंद थी। वहीं बताया जा रहा है कि इजराइल-हमास युद्ध की वजह और ब्याज दरें ज्यादा होने की वजह से भी किसी ने इस तलवार को खरीदने में रुचि नहीं दिखाई।
ये भी पढ़ें-आखिर क्यों सेबी ने ‘Baap Of Chart’ के मालिक पर लगाया बैन? लौटाना पड़ेगा 17 करोड़
संबंधित खबरें
केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
50 mins agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, मारे गए 12 लोग
50 mins agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
7 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
8 hrs agoLIVE: मेरे खिलाफ 45 नहीं, 100 FIR होनी चाहिए- राहुल गांधी
9 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
9 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
23 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines