थाइलैंड के पड़ोसी देश म्यांमार में पिछले सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप के बाद बैंकॉक में एक 30 मंजिला इमारत के ढहने की जांच जारी है। इसी बीच थाईलैंड के बैंकॉक में 4 चीनी नागरिकों को घटनास्थल से संवेदनशील दस्तावेज चुराने के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि बैंकॉक में भूकंप की वजह से एक 30 मंजिला इमारत जमींदोज हो गया था। इस इमारत को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। बैंकॉक पुलिस के मुताबिक, इमारत को बनाने का जिम्मा एक चीनी एजेंसी को दी गई थी। अब सरकार ने उस एजेंसी के खिलाफ जांच का आदेश दिया है।
30 से अधिक फाइलें हटाते पकड़े गए चीनी
थाई समाचार पोर्टल द नेशन के अनुसार, इन लोगों को पिछले सप्ताह आए शक्तिशाली भूकंप के दौरान ढह गई एक ऊंची इमारत के क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करते हुए और वहां से 30 से अधिक फाइलें हटाते हुए पकड़ा गया। थाईलैंड सरकार का कहना है कि विनाशकारी भूकंप में बड़ी-बड़ी इमारतें नहीं गिरी तो एक निर्माणाधीन बिल्डिंग कैसे गिर गया? सरकार ने चीनी एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए चीनी नागरिक उन दस्तावेजों को नष्ट कर रहे थे, जो बिल्डिंग के निर्माण से जुड़े थे।
घटनास्थल से 32 फाइलें हटाई गईं: पुलिस
बैंकॉक पुलिस के मेजर जनरल नोपासिन पूलस्वात ने स्थानीय मीडिया को बताया कि 4 चीनी नागरिकों को ढह चुके राज्य लेखा परीक्षा कार्यालय (एसएओ) भवन से दस्तावेजों की 32 फाइलें निकालते हुए पकड़ा गया है। थाईलैंड के अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग निर्माण में चीनी कंपिनियों की बड़ी साजिश है। थाईलैंड की सरकार अब उन इमारतों की भी एक सूची तैयार कर रही है, जिसका निर्माण चीनी कंपनियों ने किया है। थाईलैंड के रियल स्टेट सेक्टर में चीन का बड़ा निवेश है।
दस्तावेजों में ब्लूप्रिंट और भवन के निर्माण से संबंधित कागजात
बैंकॉक के अधिकारियों ने इस जगह को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया था, जहां बिना अनुमति के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं थी। बाद में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग इस जगह से दस्तावेज निकाल रहे हैं। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि उनमें से एक व्यक्ति के पास वैध वर्क परमिट था और उसने दावा किया था कि वह भवन निर्माण परियोजना का प्रोजेक्ट मैनेजर है। बाद में तीन अन्य व्यक्ति भी मिले और उनके पास से चोरी किए गए दस्तावेज भी बरामद किए गए। बरामद किए गए दस्तावेजों में ब्लूप्रिंट और भवन के निर्माण से संबंधित अन्य कागजात शामिल थे। इस बीच, हिरासत में लिए गए व्यक्तियों ने अधिकारियों को बताया कि वे परियोजना में शामिल निर्माण कंपनी के लिए काम करने वाले सबकॉन्ट्रैक्टर हैं। पुलिस ने चारों लोगों को रिहा कर दिया है, लेकिन उन पर आपदा क्षेत्र में प्रवेश करने और संवेदनशील दस्तावेज ले जाकर सार्वजनिक घोषणा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।
मलबे में तब्दील हो गया था 30 मंजिला इमारत
म्यांमार और थाईलैंड में शनिवार को शक्तिशाली भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 थी। शक्तिशाली भूकंप की वजह से बैंकॉक स्थित चुटचुक इलाके में देखते ही देखते एक 30 मंजिला इमारत मलबे में तब्दील हो गया था। इस बिल्डिंग के जमींदोज होने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
6 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
6 hrs agoLIVE: आवास पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी-अभिषेक बनर्जी का विरोध प्रदर्शन
9 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
9 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
9 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
10 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
21 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines