My stepfather raped me from the age of 8 and made a sick excuse: यूनाइटेड किंगडम में एक महिला का उसके सौतेले पिता ने आठ की उम्र में बलात्कार किया था। पीड़ित महिला ने अपने साथ हुए इस भयावह हादसे पर खुलकर बात की। इसके साथ ही अन्य पीड़ितों से भी आगे आने के लिए कहा। महिला ने इस दौरान बताया कि उनके सौतेले पिता ने उनका बहुत ही कम उम्र में सालों तक उनका रेप किया। हालांकि, जब उन्होंने विरोध किया तो उसने कहा कि वह जानना चाहता था कि उसकी बेटी को किसी और के साथ सेक्स करने के बाद उसे कैसा महसूस होगा। बता दें कि इस हैवान शख्स को प्रेस्टन क्राउन कोर्ट ने 14 साल की जेल की सजा सुनाई है।
देखना चाहता था कि बेटी को कैसा महसूस होगा
ग्रेटर मैनचेस्टर में रहने वाली 27 साल की मिशेल सैलिस आज हैवान सौतेले पिता डेविड सैलिस को ‘राक्षस’ कहती हैं। उन्होंने आगे बताया कि जब वह एक छोटी लड़की थी, तब उनके सौतेले पिता ने उनके ही बिस्तर पर बलात्कार किया। यह एक ऐसी जगह थी जहां मुझे सुरक्षित महसूस करना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने बताया कि जब पहली बार उसे देखा तो उससे सावधान हो गयी और उसके आसपास होने से चिंतित होने लगी। एक छोटी लड़की होने पर भी मुझे यह एहसास था कि वह एक राक्षस था।
16 साल की थी तब पता चला कि यह बहुत गलत है
उन्होंने आगे बताया कि जब वो 16 साल की थी तब उन्हें पता चला कि यह बहुत गलत है। इसके बाद उन्होंने अपने साथ हो रहे दुष्कर्म का डटकर सामना किया। इसके लिए साहस जुटाने में कई साल लग गए। उस राक्षस ने अपनी बलात्कार करने की बात स्वीकारते हुए ऐसा दिखाने की कोशिश की, जैसे यह कोई बड़ी बात नहीं थी।
परिवार से नहीं मिला समर्थन
मिशेल सैलिस ने कहा कि उन्हें परिवार से समर्थन नहीं मिला और यह एक कठिन यात्रा रही। लेकिन ऐसा लग रहा है मानो बोझ उतर गया हो। साथ ही उन्होंने कहा सभी कि वह पीड़ितों को बोलने और मदद मांगने के लिए प्रेरित करेंगी क्योंकि चुप रहना ही अपराधियों को सक्षम बनाता है।
यह भी पढ़िए: महिला के ब्रेन में मिली एक इंच से ज्यादा लंबी सुई, 80 साल बाद सीटी स्कैन से हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
59 mins agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
1 hr agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
4 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
6 hrs agoLIVE: दिल्ली के क्लब में बाउंसरों की पिटाई से युवक की मौत, कॉफी पर था विवाद
6 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
13 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
16 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
20 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
21 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines