Muslims Praying Namaz Paris Charles de Gaulle Airport: पेरिस के चार्ल्स डी गाॅल एयरपोर्ट पर मुस्लिम यात्रियों के नमाज पढ़ती तस्वीरें वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। एयरपोर्ट अथाॅरिटी ने इस घटना केे बाद खेद जताया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सरकार ने धर्म से जुड़े विवादों में दृढ़ता और मजबूती से निपटने की बात कही है। एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने की कई तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे पेरिस के एयरपोर्ट पर लोग नमाज पढ़ रहे हैं।
अथाॅरिटी के अधिकारियों ने बताया कि घटना एयरपोर्ट के डिपार्चर हाॅल की है। यहां कुछ लोग जाॅर्डन वाली उड़ान का इंतजार कर रहे थे। इन्हीं यात्रियों में से कुछ ने जमीन पर बैठकर नमाज पढ़ी। ये तस्वीरें ऐसे समय में सामने आई है जब इजराइल-हमास युद्ध के बीच फ्रांस में तनाव बढ़ रहा है। मामले में फ्रांस के परिवहन मंत्री क्लेमेंट ब्यून ने कहा कि हवाई अड्डे के अधिकारी नियमों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना
बता दें कि चार्ल्स डी गाॅल हवाई अड्डा फ्रांस का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। जाॅर्डन जाने वाले करीब 30 यात्रियों ने यहां पर सामुहिक नमाज पढ़ी। सभी धर्मों के लोगों के लिए प्रार्थना करने के लिए विशेष जगह निर्धारित है। लेकिन फ्रांस में सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक गतिविधियों की इजाजत नहीं है। वहीं इस घटना के बाद फ्रांस के पूर्व मंत्री नोएल लेनोइर ने कहा कि डी पेरिस एयरपोर्ट के सीईओ क्या करते हैं जब उनका हवाई अड्डा कुछ समय के लिए मस्जिद में तब्दील हो गया।
संबंधित खबरें
नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 hr ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
2 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
2 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
2 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
3 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
10 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
16 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
20 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
21 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines