हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हिजाब, नकाब के बाद फ्रांस में मुस्लिमों पर एक और प्रतिबंध लगाने की तैयारी; स्कूल से जुड़ा है मामला

विज्ञापन

Muslim Abaya Robes To Ban In France: फ़्रांस में हिजाब और नकाब पर बैन के बाद अब मुस्लिमों के पहनावे को लेकर एक और प्रतिबंध की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस के सरकारी स्कूलों में बच्चों के अबाया पहनने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। बता दें कि अबाया मुस्लिम परिधान है, जो शरीर को कंधे से लेकर पैर तक ढकता है। इसे सामान्य कपड़ों के ऊपर पहना जाता है जो काफी ढीला होता है।

फ्रांस में इससे पहले 2004 में स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाया गया था, जबकि 2010 में नक़ाब पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। फ्रांस सरकार के इस फैसले के बाद देश में रहने वाले करीब 50 लाख मुस्लिमों ने इसका विरोध किया था। बता दें कि फ्रांस ने स्कूलों में धार्मिक संकेतों पर सख्त प्रतिबंध लागू किया है।

फ्रांस के एजुकेशन मिनिस्टर ने इंटरव्यू में कही ये बात

शिक्षा मंत्री गेब्रियल अटाल ने टीवी चैनल टीएफ1 के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने फैसला किया है कि अबाया को स्कूलों में नहीं पहना जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जब आप (टीचर) क्लास में जाते हैं, तो आपको स्टूडेंट्स के लिबास या फिर परिधान से देखकर उनके धर्म की पहचान नहीं करनी चाहिए। अबाया पहनने से छात्र अलग दिखते हैं, उनकी धार्मिक पहचान होती है। इसे हटाने के लिए ये फैसला किया गया है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस के स्कूलों में अबाया पर बैन की चर्चा पिछले कुछ महीनों से चल रही थी। इसकी भनक लगने के बाद ही मुस्लिम छात्रों के पैरेंट्स ने आपत्ति जताई थी। अब शिक्षा मंत्री के ऐलान के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के माता-पिता के बीच तनाव बना हुआ है।

बता दें कि मार्च 2004 में फ्रांस की तत्कालीन सरकार ने एक कानून बनाया था। इसके तहत स्कूलों में धार्मिक परिधानों पर रोक लगाई गई थी। इनमें हिजाब, नकाब के अलावा क्रॉस, यहूदियों की टोपी भी शामिल थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola