Mummy’ done after the death of a thief in Pennsylvania: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में 128 साल बाद एक चोर की ममी को दफनाया जाएगा। दरअसल, जब इस शख्स की मौत हुई थी, उस समय उसका अंतिम संस्कार के लिए कोई नहीं मिला। जिसके बाद शवदाह विशेषज्ञ ने इस शख्स के शव को ममीफाइ कर दिया और शमशान के पास ही उसके शरीर को एक्सपेरिमेंट के लिए 128 सालों तक प्रदर्शित यानी डिस्पले किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, पेंसिल्वेनिया की पुलिस ने इस शख्स को किसी मामूली चोरी में गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसकी किडनी फेलियर की वजह से जेल में ही मौत गई और जब इसका अंतिम संस्कार करने के लिए रिश्तेदारों की तलाश की तो कई नहीं मिला।
लोगों के लिए किया गया ममी को प्रदर्शित
अब पेंसिल्वेनिया के रीडिंग शहर के लोग इस शख्स के ममीफाइ शव को विदाई देंगे। बता दें कि रीडिंग शहर के स्थानीय लोग इस अज्ञात व्यक्ति को स्टोनमैन विली के नाम से जानते हैं और लंबे समय से वह शहर की कहानी का एक खौफनाक हिस्सा रहा है। पिछले कई वर्षों से ममी पर्यटकों, स्थानीय लोगों, वयस्कों और बच्चों के लिए प्रदर्शित की हुई है।
पेंसिल्वेनिया में चोर की मौत के बाद किया शव को ममीफाइ
रॉयटर्स की अनुसार के रिपोर्ट अनुसार, स्टोनमैन विली एक मामूली चोर था, इसे किसी छोटे अपराध के दोष में गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद 19 नवंबर 1895 में एक स्थानीय जेल में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने जब इसके शव के अंतिम संस्कार के लिए रिश्तेदार की तलाश की तो कोई नहीं मिला। इसी दौरान शवों को दफनाने वालों ने ही उसके शव को ममी बनाकर एक्सपेरिमेंट के लिए राज्य सरकार से अनुमित मांगी थी।
अब 128 साल होगा अंतिम संस्कार
बताया जाता है कि जब पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया था, उस दौरान उसकी पहचान अज्ञात थी। उसने अधिकारियों को अपना नकली नाम बताया था। हालांकि, अब एक सदी के बाद लोगों को उसकी असली पहचान के बारे में पता चल पाया है। अब इस शख्स के ममीफाइ शव को कब्र में दफनाया जाएगा, साथ ही उसके असली नाम से कब्र पर पत्थर भी लगाया जाएगा।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
8 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
9 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
11 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
13 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
13 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
16 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
19 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
19 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
19 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines