Mumbai Local Train Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स ट्रेन में सवार दूसरे यात्री को ट्रेन से नीचे फेंकने की कोशिश करता है। ट्रेन में मौजूद अन्य लोगों की ओर से हस्तक्षेप के बाद मामला शांत होता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुंबई मैटर्स नाम के पेज से ये वीडियो शेयर किया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो शख्स ट्रेन के दरवाजे पर खड़े दिख रहे हैं। इसी दौरान दोनों यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ जाती है। थोड़ी देर बाद एक शख्स, ट्रेन में सवार दूसरे यात्री को ट्रेन से नीचे की ओर धक्का देने की कोशिश करता है। गिर रहा यात्री बड़ी मुश्किलों से खुद को बचाता है। इसके बाद ट्रेन में मौजूद लोग दोनों को समझाने लगते हैं।
यूजर्स बोले- जरा सी चूक से जा सकती थी जान
मुंबई लोकल ट्रेन के वायलर वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि जरा सी चूक यात्री की जान पर भारी पड़ सकती थी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुंबई लोकल ट्रेन में ये आम बात है।
मुंबई लोकल ट्रेन में महिलाओं के थप्पड़ का वायरल हुआ था वीडियो
इससे पहले हाल ही में मुंबई लोकल ट्रेन में दो महिलाओं के बीच थप्पड़ मारे जाने और झड़प का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में दो महिला किसी बात पर झगड़ती दिख रही थीं। मुंबई के अलावा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली मेट्रो में भी अजीब हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दो महिलाएं सीट को लेकर झगड़ती दिखीं थीं। बुधवार को भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स मेट्रो के फ्लोर पर घुटनों के बल बैठा दिखता है। शख्स इस दौरान कोई ड्रिंक पी रहा होता था। थोड़ी देर में वो एक लड़की के मुंह पर ड्रिंक डालता दिखता है। ये कपल दो से तीन-बार ऐसा करते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
3 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
9 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
16 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
17 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
19 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines