Muhammad Ali Religion Record Heavyweight Boxing Career Real Name: मुहम्मद अली… इस नाम से आप सभी परिचित जरूर होंगे। वे अमेरिकी पेशेवर मुक्केबाज थे। उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा हैवीवेट मुक्केबाज माना जाता है। वे तीन बार हैवीवेट चैंपियन रहे। उन्हें स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द सेंचुरी और स्पोर्ट्समैन ऑफ द सेंचुरी सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। वे तीन बार लेनियल चैंपियनशिप जीतने वाले दुनिया के अकेले हैवीवेट चैंपियन हैं। इस खिताब को उन्होंने 1964, 1974 और 1978 में जीता, लेकिन क्या आपको पता है कि मुहम्मद अली ईसाई थे। उन्होंने बाद में इस्लाम धर्म अपना लिया था। यही नहीं, उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने एक बार अपना गोल्ड मेडल नदी में फेंक दिया था। इन सबकी क्या वजहें हैं, आइए जानते हैं…
मोहम्मद अली का जन्म कब और कहां हुआ?
मोहम्मद अली का जन्म 17 जनवरी 1942 को संयुक्त राज्य अमेरिका के लुइसविले केंटकी में हुआ। इनकी हाइट 6 फीट 3 इंच थी। ये अफ्रीकी अमेरिकी थे। इनके माता-पिता का नाम कैसियस मर्सीलस क्ले और ओडिसा ग्रेडी क्ले , जबकि भाई का नाम रहमान अली था।
मोहम्मद अली ने कितनी शादी की?
मोहम्मद अली ने चार शादियां की थी, जिससे इनके नौ बच्चे हैं। इनकी बेटी लैला अली पेशेवर मुक्केबाज हैं। अली ने 1964 में सोंजी रोई से पहली शादी की, लेकिन दो साल बाद 1966 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने अगस्त 1967 में बेलिंडा बॉयड से दूसरी शादी की, जिससे उन्हें तीन बेटी और एक बेटा हुआ। दोनों 1976 में अलग हो गए। इसके बाद अली ने 1977 में वेरोनिका पोर्श से तीसरी शादी, जिससे उनकी चार बेटियां हुईं। यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और 1986 में टूट गई। इसके बाद 1986 में उन्होंने योलांडा विलियम्स से चौथी शादी की। दोनों ने एक बेटे को गोद भी लिया।
मोहम्मद अली ने किस उम्र में ट्रेनिंग शुरू की?
मोहम्मद अली ने 12 साल की उम्र में ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने पुलिस अधिकारी जो मार्टिन के संरक्षण में ट्रेनिंग शुरू की। मार्टिन कोलंबिया जिम में बॉक्सिंग कोच थे। अली ने 22 साल की उम्र में 1964 में लला लिस्टन से विश्व हेवीवेट चैंपियनशिप में जीत हासिल की। उन्होंने 29 अक्टूबर 1960 को अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी।
मोहम्मद अली ने नदी में गोल्ड मेडल क्यों फेंका?
मोहम्मद अली ने 1960 में रोम ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन उस समय अमेरिका में नस्लभेद काफी ज्यादा था। अली भी इसके शिकार हो गए, जिससे वे काफी आहत हुए और अपना गोल्ड मेडल नदी में फेंक दिया। अली ने अपनी आत्मकथा में बताया कि वे गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में गए थे, लेकिन वहां उन्हें बैठने नहीं दिया गया। उन्होंने अपना मेडल भी दिखाया, फिर भी उन्हें बैठने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनका मजाक उड़ाया, जिससे वे काफी आहत हुए और अपना गोल्ड मेडल ओहियो नदी में फेंक दिया था।
मोहम्मद अली ने कौन-सी लोकप्रिय फाइट लड़ी?
मोहम्मद अली 25 फरवरी 1964 से 19 सितंबर 1964 के बीच हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन रहे। इन्हें ‘द ग्रेटेस्ट’ भी कहा गया। उन्होंने फाइट ऑफ द सेंचुरी, सुपर फाइट 2 और थ्रिला इन मनीला, रंबल इन द जंगल जैसे कई ऐतिहासिक बॉक्सिंग मैचों का हिस्सा रहे। बता दें कि मुहम्मद अली की फाइट उस समय टीवी पर सबसे ज्यादा देखने वाली लाइव टेलीकास्ट था। अली की 1974 और 1980 के बीच की फाइट ने दुनिया भर में करीब 1-2 अरब दर्शकों को टीवी की तरफ आकर्षित किया।
यह भी पढ़ें: कौन हैं मारिया ब्रान्यास मोरेरा? स्पेन में मनाया 117वां जन्मदिन, जानिए उनकी लंबी उम्र का राज
मोहम्मद अली ने इस्लाम क्यों अपनाया?
मोहम्मद अली का वास्तविक नाम कैसियस मार्सेलस क्ले जूनियर था। उन्होंने 26 फरवरी 1965 को अपना नाम बदलकर मोहम्मद अली रख लिया। अली ने खुद को अश्वेत मुस्लिम घोषित किया था। उन्होंने अपने धर्म की वजह से अमेरिकी सेना से जुड़ने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से उनके बॉक्सिंग लाइसेंस को कैंसिल कर दिया गया था। उन्हें ह्यूस्टन की जूरी ने धोखाधड़ी के आरोप में 5 साल की जेल और 10 हजार डॉलर जुर्माने की सजा सुनाई। इनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया। बता दें कि आज के ही दिन 6 मार्च 1964 को एक रेडियो संबोधन में यह ऐलान किया गया था कि क्ले का नाम बदलकर मुहम्मद अली रखा जाएगा। अली वियतनाम युद्ध के खिलाफ थे।
मोहम्मद अली का निधन कब हुआ?
मोहम्मद अली का निधन 3 जून 2016 को हुआ। वे 1984 से पार्किंसन रोग से पीड़ित थे। उन्हें पेशाब की नली में संक्रमण की वजह से दिसंबर 2014 में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद 2 जून 2016 को उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनकी मौत की वजह सेप्टिक शॉक को बताया गया।
यह भी पढ़ें: पानी में उतरने के महज 90 सेकेंड में डूब गया 8 मंजिला जहाज, 193 लोगों की बन गई जल समाधि
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
3 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
7 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
8 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
15 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
17 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
18 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines