हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ब्रिटेन के सांसदों ने बोरिस जॉनसन की वापसी का विरोध किया, बोले- ये कंजर्वेटिव पार्टी का अंत होगा

विज्ञापन

Boris Johnson: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस के इस्तीफे के बाद बोरिस जॉनसन ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में वापसी के संकेत दिए हैं, लेकिन कंजर्वेटिव पार्टी के कई शीर्ष नेता उनके प्रयासों को विफल करने की कोशिश कर रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है।

गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, कई सांसदों ने बोरिस जॉनसन की वापसी का विरोध करते हुए इसे कंजर्वेटिव पार्टी का अंत बताया है। एक पूर्व मंत्री ने गार्जियन के हवाले से कहा कि यह मेरे लिए अंत होगा। मैं दूसरों के बारे में भी जानता हूं जो ऐसा ही महसूस करते हैं। पार्टी हमें पहले ही पीछे छोड़ चुकी है। अगर जॉनसन वापस आए, तो मैं पार्टी में रहना मुनासिबन नहीं समझूंगा।

कंजर्वेटिव सांसद रोजर गेल ने इस्तीफा देने की धमकी दी और कहा कि अगर बोरिस जॉनसन एक बार फिर यूके के प्रधानमंत्री बने तो वे पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता पर विचार करेंगे।

विज्ञापन

ऋषि सुनक से बोरिस जॉनसन ने की गुप्त बातचीत

इस बीच, लिज़ ट्रस के इस्तीफे के बाद छुट्टी से लंदन लौटे बोरिस जॉनसन ने पीएम पद के शीर्ष दावेदार भारतीय मूल के ऋषि सनक के साथ गुप्त बातचीत की। बोरिस जॉनसन की टीम ने कहा है कि उन्होंने निजी तौर पर दौड़ में शामिल होने के लिए आवश्यक 100 सांसदों का समर्थन हासिल किया है, लेकिन सार्वजनिक रूप से केवल 55 सांसदों ने बोरिस जॉनसन का समर्थन किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola