कौन हैं निर्मल पुर्जा? जिनकी दुनिया के 12वें सबसे ऊंचे पर्वत पर चढ़ाई के वक्त हुई मौत

Nirmal Purja Died In Avalanche: नेपाल में जन्मे मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा को बर्फ से भरे पहाड़ों में ट्रैकिंग करने का काफी शौक था, लेकिन किसे मालूम था कि यही पर्वत एक दिन उनके निधन का कारण बन जाएगा. 43 साल के इस क्लाइंबर की मौत की खबर से कई माउंटेनियर सदमे में हैं.

Nirmal Purja

Nirmal Purja (Photo-Instagram/@nimsdai)

विज्ञापन

Nirmal Purja Death: दुनिया के 12वें सबसे ऊंचे पहाड़, ब्रॉड पीक पर एक अभियान के दौरान बर्फीले तूफान (एवलांच) की चपेट में आने से मशहूर पर्वतारोही निर्मल ‘निम्सदाई’ पुर्जा की मौत हो गई है. ये जानकारी उनकी एडवेंचर कंपनी, ‘एलीट एक्सपेड’ ने दी है. हादसे के बाद से ही पुर्जा और 5 अन्य पर्वतारोहियों के लापता होने की खबर थी.

निधन पर शोक की लहर

इंस्टाग्राम पर जारी एक बयान में, ‘एलीट एक्सपेड’ ने पुर्जा की मौत की पुष्टि की और बताया कि इस हादसे में एक्सपेडिशन के अन्य सदस्यों की भी जान चली गई. कंपनी ने पुर्जा और उनके साथ चढ़ाई करने वाले साथियों और गाइडों – पुर बहादुर गुरुंग, जिन्हें युक्ता के नाम से भी जाना जाता था और निमा शेरपा की मौत पर गहरा दुख जताया. कंपनी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और इस मुश्किल वक्त में उनके परिजनों की निजता का सम्मान करने की गुजारिश की.

Advertisment

महान पर्वतारोही

श्रद्धांजलि देते हुए, ‘एलीट एक्सपेड’ ने पुर्जा को अपनी पीढ़ी के सबसे महान पर्वतारोहियों में से एक बताया और कहा कि उनके साहस, नेतृत्व और दृढ़ संकल्प ने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया. कंपनी ने कहा कि पर्वतारोहण की अचीवमेंट्स के अलावा, उन्होंने लोगों को अपनी सीमाओं को चुनौती देने और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एनकरेज किया.

कहां है ब्रॉड पीक?

ब्रॉड पीक, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान और चीन के शिनजियांग क्षेत्र की सीमा पर, K2 के पास काराकोरम रेंज में स्थित है. खबरों के मुताबिक, ये बर्फीला तूफान पहाड़ के सामान्य ‘वेस्ट रिज’ रूट पर लगभग 21,600 से 21,850 फीट की ऊंचाई पर आया था.

विज्ञापन

कौन हैं निर्मल पुर्जा?

निर्मल पुर्जा पेशे से माउंटेनियर थे, जिनका जन्म 25 जुलाई 1983 को नेपाल के गंडकी प्रांत में हुआ था, उनके पिता गोरखा सैनिक और मां किसान थीं. उनका बचपन काडमांडू के पास चितवन जिले में बीता. बाद में वो हायर एजुकेशन के लिए इंग्लैंड चले गए और लॉफ़बोरो यूनिवर्सिटी से सिक्योरिटी मैनेजमेंट में पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी की. 9 नवंबर 2023 को उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली.

फुल टाइम क्लाइंबर बनने से पहले पुर्जा ने ब्रिटेन की ‘ब्रिगेड ऑफ गोरखा’ और बाद में ‘रॉयल ​​मरीन’ की खास ‘स्पेशल बोट सर्विस’ (SBS) में सेवा की थी. उन्हें 2019 में अपने ‘प्रोजेक्ट पॉसिबल’ मिशन के दौरान सिर्फ 6 महीने और 6 दिनों में 8,000 मीटर से ऊंचे सभी 14 पहाड़ों पर चढ़ाई करने के बाद दुनिया भर में पहचान मिली. 2021 में, वो K2 पर सर्दियों में सफल चढ़ाई करने वाली पहली नेपाली टीम का हिस्सा बने. उनकी कामयाबी को नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ’14 पीक्स: नथिंग इज इम्पॉसिबल’ में भी दिखाया गया, जिसने दुनिया भर के दर्शकों को उनके शानदार सफर से रूबरू कराया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ