Woman ate half cooked fish loses four limbs: अमेरिका के कैलिफोर्निया से बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर एक महिला ने अधपकी मछली को खा लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। इतना ही नहीं महिला की किडनी समेत शरीर के चार अंगों ने काम करना बंद कर दिया। फिलहाल, महिला की हालत नाजुक बनी हुई और वह कोमा में है।

अंगुलियां और पैर पड़ गए काले

मिरर वेबसाइट के अनुसार, टिलापिया नामक मछली खाने के बाद महिला की अंगुलियां और पैर एक दम काले पड़ गए। इतना ही नहीं महिला का निचला होंठ भी मछली के बैक्टिरिया के चलते काला पड़ गया। इसके अलावा उसकी किडनी ने भी इसका असर पड़ा है।

किसी के साथ भी हो सकता है ऐसा

कैलिफोर्निया में रहने वाली लौरा बराजास ने बीते जुलाई के महीने में खाने के लिए सेन जोस मार्किट से मछली खरीदी थी। इस मछली को खाने के बाद लौरा की तबीयत अचानक खराब हो गई। बीते गुरुवार को डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने के लिए सर्जरी की। 6 साल के बच्चे की मां लौरा के दोस्त ने बताया कि वह बाजार से मछली लेकर आई थीं, जिसे खाने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। ये घटना हमारे लिए बहुत दुख भरी है। ये किसी के साथ भी हो सकता है।

सीडीसी ने दी थी चेतावनी

डॉक्टरों के अनुसार, संक्रमण संभवत विब्रियो वल्निकस के कारण हुआ है, जो एक जीवाणु संक्रमण है जिसके बारे में रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने हाल ही में चेतावनी दी है।

150-200 लोगों की हो जाती है मौत

सीडीसी के मुताबिक, हर साल संक्रमण के लगभग 150-200 मामले सामने आते हैं और संक्रमण से पीड़ित पांच में से एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उन्हें घातक बैक्टीरिया से खतरा अधिक होता है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ