हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रात को सही सलामत अपनी तीन साल की बेटी को लेकर सोई थी मां, सुबह देखा तो मिली मृत

Mother died in her sleep: मृत महिला के पति ने बताया कि रात को हम टिकटॉक पर वीडियो देख रहे थे और टेली पर अलग-अलग चीजों के बारे में हंस रहे थे। उस समय सब कुछ सामान्य था।

विज्ञापन

Mother died in her sleep: इंग्लैंड के स्टैफोर्डशायर में एक महिला की सोते-सोते ही मौत हो गई। पेशे से नर्स मृत महिला रात को अपनी बेटी के साथ सोई थी, लेकिन जब सुबह पति के जाने के बाद उनकी बेटी ने अपनी मां को जगाने की कोशिश की तो, वह उठी ही नहीं। 32 वर्षीय लौरा व्हिटिंघम रॉयल स्टोक यूनिवर्सिटी अस्पताल में काम करती थीं, लेकिन पांच अक्टूबर की सुबह नहीं उठी। रात को सबकुछ सामन्य था, लेकिन सुबह को अगल ही मंजर देखने को मिला।

मृत महिला की हैं तीन बेटियां

जानकारी के अनुसार, मृत महिला का पति सुबह छह बजे अपनी पत्नी को परेशान किए बिना काम पर निकल गया था। इसके कुछ ही घंटों बाद वेस्टन कोयनी स्टोक-ऑन-ट्रेंट में उनके घर पर पुलिस को बुलाया गया और लॉरा को मृत घोषित कर दिया गया। मृत महिला की डेढ़ साल की और तीन साल की दो बेटियां और 13 साल की सौतेली बेटी ग्रेसी माई है।

रात को सब कुछ था समान्य

मृत महिला के पति ने बताया कि रात को हम टिकटॉक पर वीडियो देख रहे थे और टेली पर अलग-अलग चीजों के बारे में हंस रहे थे। उस समय सब कुछ सामान्य था। मैं सुबह छह बजे काम के लिए बाहर गया था। जाने से पहले मैं उसे देखने नहीं गया। मैंने उसे एक चुम्बन भी नहीं दिया। इतनी जल्दी थी कि अगर मैं ऐसा करता हूं तो बुरा मान जाती।

बेटी के जगाने के बाद भी नहीं उठी मां

कार्ल ने आगे बताया कि उनके पिता ने फोन किया बच्चे स्कूल के लिए तैयार नहीं है। इस दौरान जब मैं घर पहुंचा तो पुलिस पहले ही घर में घुस चुकी थी और जैसे ही मैं अंदर पहुंचा तो उन्होंने मुझे बताया कि वह मर गई है। मेरी बेटी ने अपनी मां बहुत जगाने की कोशिश की लेकिन वो उठी नहीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें